
ED की याचिका पर HC में सुनवाई जारी
दिल्ली शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को दिल्ली CM Arvind Kejriwal को जमानत दे दी। लेकिन ED ने इसका विरोध करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट की वेकेशनल बेंच में याचिका लगाई है। ED की ओर से ASG एसवी राजू, केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी दलीलें रख रहे हैं।
- जस्टिस सुधीर जैन और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच सुनवाई कर रही है।
- ED के वकील एसवी राजू ने कहा कि हमें दलीलें रखने का मौका नहीं मिला।
- इस पर केजरीवाल के वकील बोले- आपने कल 7 घंटे अपनी बातें रखीं।
- शालीनता से कुछ बातें स्वीकार करनी चाहिए।
- हाईकोर्ट ने कहा- ED की याचिका पर सुनवाई होने तक ट्रायल कोर्ट के आदेश को प्रभावी नहीं माना जाएगा।
- यानी हाईकोर्ट का जब तक फैसला नहीं आ जाता तब तक केजरीवाल जेल में ही रहेंगे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




