HEALTHPUNJAB

पूरी रात सोने के बाद भी नहीं करता बेड से उठने का मन,तो आप हैं इस गंभीर समस्या के शिकार

Punjab Media

कभी कभार ऐसा भी होता है कि हमारा किसी काम में मन नहीं लगता या कोई भी काम करने का दिल नहीं होता और पूरा दिन बैड पर लेटे रहना और आलस सा हुआ रहता है, Sleeping लेकिन यह कभी कभार होना आम बात है। अगर यह आपके साथ हर रोज हो रहा है तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है तथा हर रोज ऐसा होना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। लगातार सुस्ती हुए रहना अच्छी बात नहीं है।

हम जो भी खाते है उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अगर आप ज्यादा फास्ट फूड खाते है तो उससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है जिससे आपको सुस्ती और थकान महसूस होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ हेल्दी फैट और बैलेंस डाइट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आपकी यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

अपनी डाइट में शामिल करें यह चीजें | Sleeping

आज कल लोग ज्यादा फास्ट फूड और जंक फूड के शोकीन है लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है, इसलिए आपको आपकी डाइट में हेल्दी फैट, बैलेंस डाइट जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स को ज्यादा से ज्यादा होते हैं, उन्हे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जिससे ना ही केवल आपके शरीर में फूर्ती आएगी बल्कि आपकी सेहत भी ठीक और तंदुरूस्त रहेगी।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं | Sleeping

  • आपके शरीर में थकान व सुस्ती होने का कारण आपके शरीर में पानी की कमी होना भी हो सकता है।
  • इसलिए आपको समय समय पर पानी पीते रहना चाहिए।
  • शरीर में पानी की कमी को डिहाइड्रेशन का शिकार होना भी कहा जाता है जिससे आपके शरीर का खून गाढ़ा होने लगता है।
  • जिससे हमारे शरीर के सेल्स तक पोषक तत्व का पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
  • शरीर में पानी की कमी के कारण ऐंठन, मांसपेशियों में दर्द से जुड़ी समस्या होने लगती है।
  • इसलिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी को पीते रहना चाहिए।
  • ताकि इससे होने वाली समस्यों से बचा जा सके।

अच्छी नींद लें | Sleeping

  • रात को खाना खाने के बाद आपको सैर जरूर करनी चाहिए, जिससे आपको अच्छी नींद आ सके।
  • अच्छी नींद ना आना भी आपके लिए गंभीर समस्यों का कारण बन सकता है।
  • जिससे आपको सुबह के समय सुस्ती व आलस हुआ रहता है।
  • इसलिए आपको खाना खाने के बाद सैर करना जरूरी होता है,
  • जिससे आपका खाना अच्छे हजम हो जाता है और आपको अच्छी नींद लाने में मदद मिलती है।

सोते समय फोन का इस्तेमाल ना करें | Sleeping

रात को सोते समय फोन का इस्तेमाल करना आपकी आंखों के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए रात को सोते समय फोन का इस्तेमाल ना करें और कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे अगली सुबह आपको आपकी सेहत तरोताजा मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button