आज कल घरों में आम बच्चे बिगड़े हुए मिल जाएंगे, बच्चों के बिगड़ने या बुरी आदतों का जिम्मा बाहर वाले लोगों पर थमा दिया जाता है लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि घर में मां-बाप के बीच होने वाले झगड़ों Parents fight का बच्चो पर क्या असर पढ़ता है। जी हां आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में मां-बाप के बीच होने वाले झगड़ों का बच्चों पर क्या असर पड़ता है। बच्चे अपने मा-बाप को देखकर ही अच्छी और बुरी आदतें सीखते हैं।
वैसे ज्यादातर तो मां-बाप की सारी उम्र अपने बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने में ही निकल जाती है, लेकिन कभी-कभी अनजाने में ही वे झगड़े व गुस्से में अपने बच्चों को कुछ ऐसी गलत आदतें सिखा देते हैं जिनका बच्चों पर बहुत ही बुरा और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बच्चे भी मां और बाप के गुस्सैल स्वभाव को देखकर उन्हीं के जैसे बन जाते हैं, इसलिए एक मां-बाप के रूप में आपकी बेहद जरूरी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने बच्चों के सामने कुछ भी ऐसा ना करें, जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हो।
बच्चों के सामने बहस न करें | Parents fight
मां-बाप जब आपस में किसी बात को लेकर बहस करने लगते हैं तो उन्हें बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहता है कि बच्चे भी उनके साथ रहते हैं और वे भी उनकी ये बातें सुन रहे हैं।
मां-बाप के बीच होने वाले बहस को बच्चे न केवल सुनते हैं, बल्कि ये बातें उनके दिमाग पर भी असर करती हैं। वे अंदर ही अंदर इन बातों से परेशान होते रहते हैं, इसलिए बच्चों के सामने बहस करने से बचें।
खुद को कमरे में बंद ना करें | Parents fight
- लड़ाई के बाद कुछ मां-बाप ऐसे भी होते हैं जो गुस्से में खुद को कमरे में बंद कर लेते हैं।
- घरवालों के कहने पर भी दरवाजा नहीं खोलते हैं।
- भले ही गुस्से में आपको नहीं समझ आता है कि आप क्या कर रहे हैं।
- आपकी इस तरह की हरकत से बच्चों को गलत शिक्षा ही मिलती है।
वे भी डांट खाने के बाद या पेरेंट्स से नाराज होकर खुद को कमरे में बंद करना शुरू कर देते हैं और हिंसात्मक व्यवहार करने लगते हैं। उस समय आपको समझ नहीं आता है कि आप अपने बच्चे को कैसे संभालें, इसलिए आप अपनी गलत आदतों को छोड़ दें, ताकि आपका बच्चा भी आपको देखकर कुछ गलत ना सीखें।
गाली गलौज कतई ना करें:
- कुछ अभिभावक ऐसे भी होते हैं जो लड़ाई-झगड़े में एक-दूसरे को गाली भी दे देते हैं, जो सरासर गलत है।
- वे इस बात के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते हैं कि उनके ऐसा करने से उनके बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और वे क्या सीख रहे हैं।
आपकी इस तरह की गलती आपके बच्चे के लिए बेहद नुकसानदायक है, क्योंकि आपको इस तरह से गाली देते देख वह भी आगे चलकर गाली देंगे, इसलिए आप अपनी इस गलत आदत को बदलें।
गुस्से में तोड़फोड़ ना करें | Parents fight
- कभी-कभी ऐसा भी देखा जाता है कि पेरेंट्स जब गुस्से में होते हैं तो वे चीजों को उठा कर यहां-वहां फेंकने लगते हैं।
- गुस्से में जोर-जोर से चिल्लाते हैं और धमकी देते हैं।
- घर में इस तरह के माहौल को देख कर बच्चे डर जाते हैं और उनके मन में कई तरह की नकारात्मक बातें आने लगती हैं।
- इसलिए अपने गुस्से पर कंट्रोल करना सीखें ताकि आपको देखकर आपका बच्चा डरे नहीं, बल्कि आपके पास आएं।
Read Also:
फ्लेबोटोमी में बनाएं अपना करियर
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




