HARYANA

चौपालों के लिए मंजूर किए 900 करोड़, जल्द मिलेगी राशि

Punjab Media

मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया धन्यवादी दौरा,
लाखों रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ग की चौपालों के निर्माण कार्य को लेकर सरकार ने 900 करोड़ रुपए की राशि जारी की है और जल्द ही ग्राम पंचायतों के खातों में पंहुच जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया है अब गांवों के लोगों को भी शहर की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश व प्रदेश में तेज गति से विकास हो और उस विकास की गाथा में कोई भी गांव पीछे ना रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को अपने धन्यवादी दौरे के दौरान गांव रतनगढ़, सिंदुरिया पैलेस व सैनी धर्मशाला में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री धन्यवादी दौरे के दौरान सैक्टर 9 स्थित ब्रह्म कुमारी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आश्रम के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, ओएसडी संजय बठला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवादी दौरे के दौरान गांव रतनगढ़ में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने एक निजी संस्थान में आयोजित सेन समाज के कार्यक्रम में आॅल इंडिया बाबा सेन भगत धर्मशाला के लिए कुरूक्षेत्र में तथा ठाकुर महासभा करनाल में धर्मशाला बनाने के लिए जमीन देने की घोषणा की। इसी प्रकार सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button