PUNJAB

Welfare of Destitute Children को राज्य सरकार द्वारा 367.59 करोड़ की वित्तीय सहायता

Punjab Media

चंडीगढ़, 10 मार्च:
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के लगभग 2 लाख 25 हजार Welfare of Destitute Children को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के 2 लाख 25 हजार बेसहारा बच्चों को 367.59 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बेसहारा बच्चों के कल्याण के लिए चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 377.00 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इस राशि में से 367.59 करोड़ रुपये बेसहारा बच्चों पर खर्च किए जा चुके हैं। Welfare of Destitute Children

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस सपने को साकार करने के लिए राज्य के बेसहारा बच्चों के कल्याण और उनके समग्र विकास हेतु निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जो इस दिशा में एक बड़ा कदम है।

डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों से अपील की कि इन योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button