Site icon Punjab Media

हरियाणा में Guest Faculty शिक्षकों की सेवा का मुद्दा फिर सुर्खियों में

The issue of the services of guest faculty teachers in Haryana is back in the headlines.

The issue of the services of guest faculty teachers in Haryana is back in the headlines.

Punjab Media

चंडीगढ़ 23 नवंबर (Punjab Media Team)। हरियाणा में Guru Jambheshwar University of Science and Technology (GJUST), हिसार के पार्ट टाइम शिक्षकों और Guest Faculty की सेवा निरंतरता का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं को उनके सामने रखा।

इस दौरान कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें विश्वविद्यालय में लंबे समय से कार्यरत पार्ट टाइम टीचर्स और Guest Faculty सदस्यों की सेवाएं जारी रखने तथा उनकी नौकरी से जुड़ी अनिश्चितता दूर करने की मांग की गई। बैठक में विधायक रणधीर सिंह पनिहार भी मौजूद रहे।

कुलदीप बिश्नोई ने CM सैनी से मिलकर उठाया Guest Faculty शिक्षकों का मुद्दा

मांगपत्र में बताया गया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कई शिक्षक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कार्यालय की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत इन शिक्षकों की सेवाएं 30 नवंबर तक जारी रखने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इसके बाद उनकी सेवा जारी रहने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

कुलदीप बिश्नोई ने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षकों को राहत देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बिश्नोई ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से भी अंबाला स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। विज ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।

यह भी पढ़े :-  सरकारी काम में कोताही पर होगी कार्रवाई, CM Nayab Singh Saini का सख्त रुख


Punjab Media
Exit mobile version