सिरसा 22 नवंबर (Punjab Media Team)। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में जनता के हितों से खिलवाड़ करने और सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और काम में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini आज सिरसा में आयोजित जन परिवाद समिति की बैठक में पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। बैठक के दौरान कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं, शेष दो मामलों में संबंधित विभागों को जांच करने और अगली बैठक में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
CM Nayab Singh Saini ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 13 शिकायतों का तुरंत समाधान
बैठक के दौरान विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही का मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित कार्यकारी अभियंता (XEN), म्युनिसिपल इंजीनियर (ME) और जूनियर इंजीनियर (JE) को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, पेनल्टी वसूलने और उसे ब्लैकलिस्ट करने के आदेश भी जारी किए। इसके अलावा, मामले में लापरवाही को लेकर डीएमसी (DMC) का एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
वहीं, एक किसान द्वारा फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित बीमा कंपनी को 20 दिसंबर तक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने दोहराया कि सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा। जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस ने दलितों-पिछड़ों को वोट बैंक तक सीमित रखा : Gaurav Gautam

