Site icon Punjab Media

कांग्रेस ने दलितों-पिछड़ों को वोट बैंक तक सीमित रखा : Gaurav Gautam

Congress reduced Dalits and the backward classes to mere vote banks says Gaurav Gautam

Congress reduced Dalits and the backward classes to mere vote banks says Gaurav Gautam

Punjab Media

पलवल, 22 नवंबर। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Gaurav Gautam ने कांग्रेस पर दलितों, पिछड़े वर्गों और वंचित समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक इन वर्गों को केवल चुनावी वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा सरकार इनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है।

Gaurav Gautam शनिवार को पलवल के विश्राम गृह में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के जयंती वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा 28 नवंबर को पलवल पहुंचेगी। पंजाब से शुरू हुई यह यात्रा हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से होकर उत्तर प्रदेश पहुंचेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने जातिगत भेदभाव, छुआछूत और ऊंच-नीच जैसी सामाजिक बुराइयों का विरोध किया। उनके विचार आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। समरसता संकल्प यात्रा का मकसद उनके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

कांग्रेस को घेरते हुए Gaurav Gautam ने कहा कि लंबे समय तक देश और प्रदेश में सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस दलितों और पिछड़े वर्गों के जीवन स्तर में अपेक्षित बदलाव नहीं ला सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वर्गों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जाता रहा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

भाजपा ने सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया : Gaurav Gautam

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का संदेश किसी एक समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। उनके विचारों में सामाजिक समानता, आपसी प्रेम और सद्भाव को विशेष महत्व दिया गया है। समरसता संकल्प यात्रा इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को पलवल में यात्रा का स्वागत किया जाएगा और इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। दोनों नेताओं ने लोगों से यात्रा में शामिल होकर संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की।

प्रेस वार्ता में भाजपा पलवल जिलाध्यक्ष विपिन बैसला, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल, मार्केट कमेटी अध्यक्ष पंकज विरमानी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- Haryana Assembly Session 2026 को लेकर BJP-कांग्रेस ने कसी कमर


Punjab Media
Exit mobile version