PUNJAB

Shri Guru Ravidas Ji को समर्पित साल भर चलेंगे समागम

Punjab Media

Shri Guru Ravidas Ji ने हर तरह के भेदभाव से मुक्त बराबरी वाले समाज की कल्पना की थी

खुरालगढ़, 6 फरवरी. Shri Guru Ravidas Ji की महान विरासत के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रगट करते हुए पंजाब सरकार ने गुरु साहिब के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले क्रमवार समागमों की रस्मी तौर पर शुरुआत की। इन क्रमवार समागमों के तहत 20 फरवरी, 2027 तक राज्य भर में धार्मिक, सांस्कृतिक और अकादमिक स्तर पर अलग-अलग प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन यादगार समागमों की शुरुआत करते हुए कहा कि साल भर संत सम्मेलन, कॉन्फ्रेंसें, कथा-कीर्तन और यूनिवर्सिटीज़ में सैमीनार करवाए जाएंगे। इस के साथ ही खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास यागार के विस्तार का कार्य और फरीदपुर में श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना समेत बुनियादी ढांचे के बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान किया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी को समर्पित महान समागमों और प्रोजेक्टों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि संत समाज के सारे आदेश पूरी तरह लागू किए जाएंगे। साल भर चलने वाले प्रोग्राम ‘आप’ सरकार के शासन के अनुकूल होंगे जो शिक्षा सुधारों को प्राथमिकता देता है, 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज के साथ जनतक स्वास्थ्य संभाल का विस्तार करता है और लोक भलाई पर आधारित फैसले लेता है।  

गुरु जी के संदेश को दुनिया भर में फैलाना हमारा समूहिक फर्ज

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए करवाए राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगत को वधाई दी और कहा, “गुरु जी के संदेश को दुनिया भर में फैलाना हमारा समूहिक फर्ज है। श्री गुरु रविदास महाराज जी ने हर तरह के भेदभाव से मुक्त बराबरी वाले समाज की कल्पना की थी।”  

संगत में हाजरी लगवा कर स्वयं को किस्मत वाला बताते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिया कि “सूबा सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी के आने वाले 650वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।”  

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार ने हाल ही में नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहाददी दिवस के पवित्र मौके को क्रमवार समागम करके श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को भी व्यापक ढंग से मनाने के लिए साल भर चलने वाले समागम करवाए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह खुरालगढ़ की पावन धरती से जुड़ कर सौभाग्य महसूस कर रहे है क्योंकि गुरु जी ने यहां चार साल से अधिक समय रह कर भगती की और बराबरी का संदेश दिया।  

हमें गुरु जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए अपने जीवन में मौका मिला : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत को कायम रखने के लिए सूबा सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में खोज के लिए चेयर स्थापित की हैं। उन्होंने आगे कहा कि संत समाज के नेतृत्व में राज्य सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए समागम करवाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली वाले है कि हमें गुरु जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए अपने जीवन में मौका मिला है।  

समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की समस्याएं दूर करने के लिए अथक मेहनत करने का प्रण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं के अनुसार वह यह भावना रखते हैं। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार गरीब से गरीब की भलाई को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है जिस के लिए लोक भलाई की कई बड़ी पहलकदमियां की जा रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के आशीर्वाद से उनकी सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आई है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि समानतावादी समाज की सृजना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी ने समूची मानवता की भलाई और समाज के सारे वर्गों की बराबरी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने ऐसे आदर्श समाज का संकल्प लिया, जहां किसी को भी किसी प्रकार का दुख न हो। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज की सृजना के लिए वचनबद्ध है।  

यह भी पढ़े :

Tata Punch EV नई अवतार के साथ Indian Market में हुई लॉन्च

पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार, बजट पर भड़के भगवंत मान

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button