PUNJAB

नाबार्ड ने पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था के विकास में अहम भूमिका निभाई: चीमा

Punjab Media

चंडीगढ़, 22 जुलाई
पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान Minister Advocate Harpal Singh Cheema ने आज यहाँ पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था के विकास को उत्साहित करने में National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। बार्ड के 44वें स्थापना दिवस को मनाने के लिए करवाए गए समागम को संबोधन करते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के किसानों को सशक्त बनाने और राज्य के Cooperative Banking Network को मज़बूत करने में संस्था की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया।

उन्होंने ख़ास तौर पर सहकारी बैंकों और सोसायटियों को नाबार्ड द्वारा दिए गए कम ब्याज दर वाले कर्जों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सुलभ वित्तीय स्रोत इन संस्थाओं को बदले में किसानों को किफ़ायती कर्ज़ प्रदान करने के समक्ष बनाते हैं, जोकि राज्य में कृषि विकास का मुख्य आधार हैं।

वित्त मंत्री ने राज्य की तरक्की में बहुउद्देशीय सहकारी कृषि सेवा सोसायटियों ( एम.पी.सी.ए.एस. एस) की अहम भूमिका पर भी ज़ोर दिया। पंजाब के सहकारी क्षेत्र की सफलता की कहानियों के प्रमाण के तौर पर वित्त मंत्री चीमा ने 1920 में स्थापित ‘द लांबड़ा कांगड़ी एम.पी.सी.ए.एस.एस. लिमटिड, होशियारपुर’ के नुमायंदों को समागम में मौजूद लोगों के साथ अपनी सफलता की कहानी सांझी करने के लिए न्योता दिया। इस सोसायटी की सफलता प्रभावी सहकारी कार्यप्रणाली की एक प्रेरक उदाहरण के तौर पर काम करती है।

Cooperative Banking Network: नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस समागम के अवसर पर वित्त मंत्री द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सोसायटियों का सम्मान

पंजाब की प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसायटियों (पैकस) की मौजूदा स्थिति पर बोलते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य में लगभग 3500 पैकस में से लगभग 1800 इस समय लाभ में चल रही हैं, जबकि बाकी वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने पंजाब के किसानों को, जिन्होंने हमेशा कृषि नवीनता में देश का नेतृत्व किया है, को राज्य भर में पैकस नैटवर्क को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। Cooperative Banking Network

इस समागम के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अलग-अलग श्रेणियों में बेहतरीन एम.पी.सी.ए.एस. एस. को सम्मानित भी किया, इस मौके पर अन्यों के इलावा भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निर्देशक विवेक श्रीवास्तव, नाबार्ड, पंजाब के सी.जी.एम.वी. के. आर्य, नाबार्ड, हरियाणा की सी.जी. एम. निवेदिता तिवारी, पी.एस.सी.बी. के चेयरमैन जगदेव सिंह, और पी. एस. सी. बी. के एम. डी. हरजीत सिंह संधू भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button