PUNJAB

Rural Library Scheme तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस 196 लाइब्रेरियां कार्यशील

Punjab Media

चंडीगढ़, 6 अप्रैल
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann द्वारा युवाओं में पढ़ने की आदत को और बढ़ावा देने तथा उन्हें प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में भागीदार बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई Rural Library Scheme के तहत पंजाब में 196 लाइब्रेरियां ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक चल रही हैं। जबकि आधुनिक सुविधाओं से लैस 135 अन्य लाइब्रेरियों का कार्य प्रगति अधीन है।

ग्रामीण विकास और पंचायत Minister Tarunpreet Singh Sond ने बताया कि मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 15 अगस्त, 2024 को गांव ईसड़ू (खन्ना) से Rural Library Scheme की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने यहाँ First Library का उद्घाटन किया और स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि ये ग्रामीण लाइब्रेरियां प्रदेश के विकास और खुशहाली के केंद्र के रूप में कार्य करें। पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये लाइब्रेरियां युवाओं की किस्मत बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जो यहाँ पढ़कर बड़े अफसर, वैज्ञानिक, डॉक्टर और तकनीकी विशेषज्ञ आदि बनेंगे।

Rural Library Scheme: युवाओं में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए 135 अन्य लाइब्रेरियों का चल रहा है कार्य

ज्यादा जानकारी देते हुए सौंद ने बताया कि अमृतसर जिले में 4 लाइब्रेरियां कार्यशील हैं, जबकि बठिंडा में 29 लाइब्रेरियां चल रही हैं। बरनाला में 6 लाइब्रेरियां कार्यशील हैं और 5 का कार्य चल रहा है। इसी तरह फतेहगढ़ साहिब जिले में 10 लाइब्रेरियां कार्यशील हैं और 2 का कार्य प्रगति पर है, फरीदकोट में 5 कार्यशील और 7 प्रगति पर, फाजिल्का में 21 कार्यशील और 9 प्रगति पर तथा फिरोजपुर में 22 लाइब्रेरियों का कार्य प्रगति अधीन है। Rural Library Scheme

उन्होंने आगे बताया कि होशियारपुर प्रदेश में 2 लाइब्रेरियां कार्यशील हैं और 13 का कार्य चल रहा है। लुधियाना में 15 कार्यशील और 26 प्रगति अधीन, मानसा में 8 कार्यशील और 10 प्रगति अधीन, मालेरकोटला में 6 कार्यशील और 5 प्रगति अधीन हैं, जबकि श्री मुक्तसर साहिब में 6 लाइब्रेरियों का कार्य प्रगति अधीन है। मोगा में 13 लाइब्रेरियां कार्यशील और 1 प्रगति अधीन, पटियाला में 18 कार्यशील और 11 प्रगति अधीन, रुपनगर में 12 कार्यशील और 1 प्रगति अधीन, शहीद भगत सिंह नगर में 6 लाइब्रेरियां कार्यशील हैं जबकि साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 12 लाइब्रेरियां प्रगति अधीन हैं।

पंचायत मंत्री ने आगे बताया कि संगरूर जिले में सबसे ज्यादा 28 लाइब्रेरियां चल रही हैं जबकि 5 लाइब्रेरियों का कार्य प्रगति अधीन है। इसी तरह तरनतारन में 11 और जालंधर जिले में 2 लाइब्रेरियां चल रही हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button