PUNJAB

नकार दिया गया नेता अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगा – CM

Punjab Media

लुधियाना, 14 मई
केंद्रीय राज्य Minister Ravneet Singh Bittu की निंदा करते हुए Punjab CM Bhagwant Singh Mann ने बुधवार को कहा कि यह नकार दिया गया नेता अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए हमारे खिलाफ जहर उगलता है।

जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिट्टू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भले ही केंद्रीय मंत्री लुधियाना से हैं, लेकिन उन्होंने शहर के विकास के लिए कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं किया। उन्होंने कहा कि बिट्टू सुबह उठता है और उसी पल से अपनी पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए उनकी आलोचना शुरू कर देता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नकार दिए गए नेता जो बड़े महलों में रह चुके हैं और लोगों की पहुंच से बाहर हैं, जिसके कारण उन्हें जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Ravneet Singh Bittu: आम परिवार से संबंधित होने के कारण पारंपरिक पार्टियां मुझसे ईर्ष्या करती हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि उन्हें यह हजम नहीं हो रहा कि एक आम आदमी का बेटा राज्य का शासन प्रभावी ढंग से चला रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के लोक विरोधी और पंजाब विरोधी रुख के कारण राज्य के लोगों का उनसे विश्वास उठ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान इन पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया था और ‘आप’ को भारी बहुमत दिया था। Ravneet Singh Bittu

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब इसलिए संभव हुआ है क्योंकि राज्य के लोगों ने एक ईमानदार सरकार चुनी है, जो लोगों को मनचाहे नतीजे दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले कम बुराई को चुनने का विकल्प था और लोगों को भ्रष्ट और अवसरवादी नेताओं को चुनना पड़ता था, जो उनके लिए एकमात्र विकल्प था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य ने आम आदमी के लिए नागरिक केंद्रित सेवाओं की सुचारू और मुश्किल रहित डिलीवरी के नए युग की शुरुआत की है।
ड्रोन के मलबे से मारी गई महिला के परिवार को 5 लाख की राशि देने की घोषणा

ऑनलाइन से प्राप्त मेथनॉल का इस्तेमाल कर बनाई जा रही थी नकली शराब

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button