PUNJAB

Punjab War Against Drug: निर्णायक युद्ध राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा करेगा

Punjab Media

चंडीगढ़, 1 मार्च
पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री Harbhajan Singh ETO ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Punjab Government द्वारा Drug Smugglers के खिलाफ शुरू किया गया निर्णायक युद्ध सकारात्मक परिणाम लाएगा और (Punjab War Against Drug) राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा होगा।

यहां जारी एक प्रेस बयान में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करी में शामिल लोगों को स्पष्ट और कड़ी चेतावनी दी है कि वे या तो राज्य छोड़ दें या फिर अपनी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दें। उन्होंने कहा कि यह चेतावनी पंजाब सरकार द्वारा अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नशे की लानत से निपटने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों का हिस्सा है। Punjab War Against Drug

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की नशा तस्करी के प्रति ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति का उद्देश्य युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को नशे के विनाशकारी प्रभावों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में पंजाब के लोग जल्द ही ‘नशा मुक्त, रंगले पंजाब’ के साक्षी बनेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button