Site icon Punjab Media

250 नई बसों से मजबूत होगा पंजाब, Bhagwant Mann ने दिखाई हरी झंडी

Punjab Strengthened with 250 New Buses, Bhagwant Mann Flags Them Off

Punjab Strengthened with 250 New Buses, Bhagwant Mann Flags Them Off

Punjab Media

आने वाले समय में 254 साधारण और 100 मिनी बसें और जोड़ी जाएंगी : Bhagwant Mann

पटियाला | 6 अप्रैल (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने पटियाला में पी.आर.टी.सी. (PRTC) की फ्लीट में 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर राज्य के सार्वजनिक परिवहन को बड़ा बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि इस कदम से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित, सस्ती और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में 254 साधारण और 100 मिनी बसें और जोड़ी जाएंगी, जबकि 309 बसों के लिए टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस विस्तार से न केवल परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि 650 से अधिक रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए Bhagwant Mann ने कहा कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा देने के बावजूद पटियाला एंड ईस्ट पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के राजस्व में 53% की बढ़ोतरी हुई है। 2022 से अब तक 34.63 करोड़ महिला यात्रियों ने मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और सरकार बुनियादी ढांचे, रोजगार और जन-सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़े :- पंजाब में Free Electricity के बावजूद मुनाफा: भगवंत मान का बड़ा दावा


Punjab Media
Exit mobile version