Site icon Punjab Media

पंजाब में Free Electricity के बावजूद मुनाफा: भगवंत मान का बड़ा दावा

Profits Despite Free Electricity in Punjab, Bhagwant MannBig Claim

Profits Despite Free Electricity in Punjab, Bhagwant MannBig Claim

Punjab Media

राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट Free Electricity

चंडीगढ़ | 6 अप्रैल 2026  (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि राज्य का बिजली विभाग, जो कभी घाटे में चल रहा था, अब पिछले चार वर्षों से 90% घरों को Free Electricity देने के बावजूद मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते न केवल बिजली सस्ती हुई है, बल्कि आपूर्ति भी पहले से अधिक मजबूत और निर्बाध बनी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट Free Electricity दी जा रही है, जिससे अधिकांश परिवारों का बिजली बिल शून्य आ रहा है। साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली दरों में कमी की गई है, जो आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रही है।

सरकार की बड़ी उपलब्धियों में 540 मेगावाट गोइंदवाल थर्मल पावर प्लांट की खरीद को अहम बताया गया। पहले जहां सरकारी संपत्तियां बेची जा रही थीं, वहीं अब इस प्लांट को लगभग 1080 करोड़ रुपये में खरीदकर उत्पादन क्षमता बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने इसे “सबसे सस्ता और लाभकारी फैसला” बताया।

पंजाब ने 16,670 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा

पावर सेक्टर को मजबूत करने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में 9593 युवाओं को नौकरी दी गई है, जबकि 1750 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही नए सबस्टेशन, ट्रांसफार्मर और ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब ने 16,670 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है और कोयले की पर्याप्त उपलब्धता से सभी थर्मल प्लांट सुचारू रूप से चल रहे हैं। इसके अलावा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए हजारों मेगावाट क्षमता जोड़ी गई है, जिससे बिजली उत्पादन की लागत भी कम हुई है।

सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में ग्रीन एनर्जी का हिस्सा 80% तक बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जब तक उनकी सरकार सत्ता में है, तब तक राज्य के लोगों को 24 घंटे मुफ्त और निर्बाध बिजली मिलती रहेगी।

यह भी पढ़े :- Drug Traffickers कोर्ट में क्यों हार रहे हैं ? पंजाब के मॉडल की पूरी अंदरूनी कहानी


Punjab Media
Exit mobile version