चंडीगढ़, 8 फरवरी
CM Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में Punjab Government शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी है।
रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहितर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। एक्स-ग्रेसिया राशि में 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये की वृद्धि उनकी कुर्बानियों के प्रति राज्य सरकार के सम्मान और आभार को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार की अपने सशस्त्र बलों की कुर्बानियों को मान्यता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब तक शहीद सैनिकों के 24 परिवारों को इस बढ़ी हुई वित्तीय सहायता का लाभ मिल चुका है।
मंत्री ने बताया कि एक्स-ग्रेसिया बढ़ाने के अलावा सरकार द्वारा कई अन्य कल्याणकारी उपाय भी लागू किए गए हैं, जिनमें दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि को उनकी अक्षमता के आधार पर 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये तक करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन पहलकदमियों का उद्देश्य उन परिवारों को आर्थिक स्थिरता और सहायता प्रदान करना है, जिन्होंने देश के लिए महान कुर्बानियां दी हैं। Punjab Government
- Air Pollution को कम करने के लिए राज्य सरकार की अनूठी पहल, 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदला
- स्वतंत्रता सेनानियों के लिए Reviews Welfare Schemes और विभागीय बजट की समीक्षा
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

