Site icon Punjab Media

PSPCL Deputy Chief Engineer and Lineman 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

PSPCL Deputy Chief Engineer

PSPCL Deputy Chief Engineer

Punjab Media

चंडीगढ़, 1 फरवरी 2025:
प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने PSPCL Deputy Chief Engineer हरमिंदर सिंह और Lineman केवल शर्मा को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी लखवीर सिंह, सीनियर एक्सीक्यूटिव इंजीनियर, पी.एस.पी.सी.एल. ने मुकेरिया स्थित कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर कार्रवाई की गई।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि डिप्टी चीफ इंजीनियर ने उसे अपने कार्यालय बुलाया और 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की, और यह राशि आरोपी लाइनमैन केवल शर्मा को सौंपने के लिए कहा।

PSPCL Deputy Chief Engineer को होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस टीम ने जाल बिछा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा

प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस टीम ने जाल बिछा कर दोनों आरोपियों को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version