Site icon Punjab Media

ऑनलाइन आवेदन के लिए डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा जल्द

Minister Dr Baljit Kaur told about Child Marriage-Free State

Minister Dr Baljit Kaur told about Child Marriage-Free State

Punjab Media

चंडीगढ़, 28 जून:
Punjab CM Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Punjab Government जहां अन्य वर्गों के उत्थान के लिए दिन-रात काम कर रही है, वहीं Scheduled Caste Students को भी समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार विशेष प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए Post Matric Scholarship Scheme के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 245 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक Minister Dr Baljit Kaur ने दी।

Post Matric Scholarship Scheme: पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कर रही है बड़े प्रयास: डॉ. बलजीत कौर

अधिक जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 2 लाख 70 हजार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में सहायक सिद्ध होगा।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 2 लाख 36 हजार 575 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया था और राज्य सरकार की ओर से 266.57 करोड़ रुपये की राशि अदा की गई थी। Post Matric Scholarship Scheme

उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए जल्द ही डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप पोर्टल खोला जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।

पंजाब सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 245 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान; 2 लाख 70 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के योग्य विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ देकर यह प्रयास कर रही है कि ये बच्चे पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जिन वर्गों के साथ सदियों से भेदभाव होता रहा है, उनके योग्य बच्चे आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाएं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत हजारों एस.सी. विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर आज उच्च पदों पर नौकरियों में, सरकारी सेवाओं में तथा अपने व्यवसायों में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करती है। Post Matric Scholarship Scheme

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रत्येक योग्य विद्यार्थी तक अवश्य पहुँचाया जाए जिसे इस योजना की वास्तव में जरूरत है। साथ ही, उन्होंने यह भी जोर दिया कि इस योजना को पूरी पारदर्शिता, सुचारु और प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version