Site icon Punjab Media

अयोग्य पेंशन खातों से 166 करोड़ रुपये की वसूली : डॉ. बलजीत कौर

Minister Dr Baljit Kaur told about Sadde Buzurg Sadda Maan

Minister Dr Baljit Kaur told about Sadde Buzurg Sadda Maan

Punjab Media

चंडीगढ़, 27 जून:
Punjab CM Bhagwant Singh Mann के दूरदर्शी नेतृत्व में Punjab Government बुजुर्गों की भलाई और उनके मान-सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में, मृतक पेंशनधारकों की पहचान करने और सही लाभार्थियों को पेंशन का वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से Sadde Buzurg Sadda Maan शीर्षक के अंतर्गत एक विशेष सर्वेक्षण चलाया गया।

आज इस बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस व्यापक सर्वेक्षण के माध्यम से 67,852 मृतक पेंशनधारकों की पहचान की गई, जिनके खातों में समय के साथ लगभग 252 करोड़ रुपये एकत्र हो चुके थे। इनमें से जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों और बैंकों के सहयोग से अब तक 166 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष 86 करोड़ रुपये की वसूली में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि यह प्राप्त राशि योग्य लाभार्थियों को पेंशन लाभ के रूप में दी जाए।

“Sadde Buzurg Sadda Maan” सर्वेक्षण के माध्यम से 166 करोड़ रुपये की वसूली हुई, शेष 86 करोड़ रुपये की जल्द वसूली की जाएगी: सामाजिक सुरक्षा मंत्री

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में लगभग 35 लाख बुजुर्ग, विधवाएं, अनाथ बच्चे और दिव्यांग व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से अपने बैंक खातों में 1500 रुपये प्रति माह की पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और आंगनवाड़ी सुपरवाइज़रों की सराहना की, जो घर-घर जाकर पेंशनधारकों की स्थिति और भलाई के संबंध में सही जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं। Sadde Buzurg Sadda Maan

इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने यह भी बताया कि सरकार सामाजिक सुरक्षा के तहत हर योग्य लाभार्थी को पेंशन उपलब्ध करवा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में मई 2025 तक 43,644 नए योग्य लाभार्थियों को पेंशन देने के लिए आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योग्य लाभार्थियों को पेंशन बिना किसी देरी के पारदर्शी ढंग से प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री स भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पारदर्शी पेंशन सुधारों में अग्रणी — 252 करोड़ रुपये की पहचान की गई, जिनमें से 166 करोड़ रुपये पहले ही वसूल किए जा चुके हैं

पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए डॉ. कौर ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान ‘एम-सेवा’ ऐप का प्रभावी उपयोग किया गया, ताकि रियल-टाइम डेटा संग्रहण और निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब के लोगों को सरकारी लाभों का सही और निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के कल्याणकारी अभियान और सत्यापन सर्वेक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे।

जिला अधिकारियों, बैंकों और सामाजिक सुरक्षा विभाग के बीच सक्रिय तालमेल की सराहना करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को बकाया राशियों की वसूली की गति बनाए रखने और समाज के बुजुर्गों व वंचित वर्गों की भलाई के लिए अपनी निस्वार्थ सेवा जारी रखने के निर्देश दिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version