Site icon Punjab Media

Old Age Pension Scheme हेतु चालू वर्ष में 6175 करोड़ रुपये का प्रावधान

Minister Dr Baljit Kaur told about Old Age Pension Scheme
Punjab Media

चंडीगढ़, 20 जून:
Punjab CM Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में Punjab Government के बुज़ुर्गों, महिलाओं और बच्चों के कल्याण ( Old Age Pension Scheme ) के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री Dr Baljit Kaur ने जानकारी दी कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 6175 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इनमें से 1539 करोड़ रुपये की राशि मई 2025 तक 34.40 लाख लाभार्थियों को नियमित पेंशन के रूप में जारी की जा चुकी है।

Old Age Pension Scheme: “हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान” सर्वेक्षण जल्द पूरा करने के आदेश

किसान भवन में विभाग के वरिष्ठ और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने, इन योजनाओं की निगरानी और पात्र लाभार्थियों तक लाभ की बिना देरी पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश जारी किए।

डॉ. बलजीत कौर ने “हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान” अभियान के तहत चल रहे सर्वेक्षण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि हर पात्र बुज़ुर्ग तक पेंशन पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण के दौरान मृतक लाभार्थियों के बैंक खातों में पड़ी राशि की रिकवरी कर अन्य ज़रूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जाए। Old Age Pension Scheme

नई पेंशन आवेदनों में तेजी

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 43,644 नए पेंशन आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए।

योजनाओं की ज़मीनी स्तर पर निगरानी और जागरूकता अभियानों के निर्देश

मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा चलाई जा रही सामाजिक कल्याण योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने और पात्र लाभार्थियों तक लाभ की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए ज़मीनी स्तर पर निगरानी होनी चाहिए। साथ ही, लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान भी चलाए जाएं।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग की विशेष मुख्य सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव, आई.ए.एस., निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल, आई.ए.एस. समेत मुख्यालय और ज़िला कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version