Site icon Punjab Media

रिश्वत लेते हुए सफाई इंस्पेक्टर Vigilance Bureau द्वारा काबू

Vigilance Bureau arrests Sanitation Inspector

Vigilance Bureau arrests Sanitation Inspector

Punjab Media

चंडीगढ़, 16 जून:
Vigilance Bureau Punjab ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के तहत नगर काउंसिल जलालाबाद, जिला फाजिल्का में तैनात सैनिटेशन इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य Vigilance Bureau के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जलालाबाद के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त इंस्पेक्टर ने शहर में उसके द्वारा किए गए सफाई कार्यों के बिल पास करने के बदले उससे 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन अनुरोध करने पर वह 15,000 रुपये लेने के लिए राज़ी हो गया। Vigilance Bureau

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में नगर काउंसिल के उक्त कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोज़पुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version