
- हरियाणा में कल से फिर नायब राज
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रही है। पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। नायब सिंह सैनी कल लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व बुधवार को पंचकूला में भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। Oath Ceremony
नायब सैनी लेगें मुख्यमंत्री पद की शपथ | Oath Ceremony
- बैठक में विधायक कृष्ण बेदी ने नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा।
- जिसका अनिल विज और आरती राव ने समर्थन किया।
- फिर सभी विधायकों ने नायब सैनी के नाम पर सहमति दे दी।
इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान किया। शाह ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में अब तक कोई भी मुख्यमंत्री लगातार तीन बार जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हुआ है। युवा नायब सैनी के नेतृत्व में हम तीसरी बार चुनाव जीत पाए हैं। शाह के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आॅब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे। इसके बाद नायब सैनी ने अमित शाह के साथ राजभवन जाकर गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। गौरतलब है कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 37, इनेलों ने दो और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
तीन निर्दलीय भी आए साथ
हरियाणा में नायब सैनी के सरकार बनाने का दावा पेश करने के साथ 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन का पत्र सौंप दिया। इसमें हिसार से सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ से राजेश जून और गन्नौर से देवेंद्र कादियान शामिल हैं। हालांकि चुनावी परिणाम आने के बाद तीनों ही विधायकों ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा को सर्मथन दे दिया था।
बुधवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को समर्थन पत्र सौंपने के बाद सावित्री जिंदल ने कहा कि उन्होंने हिसार के विकास के लिए भाजपा को समर्थन दिया है। वहीं राजेश जून ने कहा कि नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को समर्थन दिया। उधर, देवेंद्र कादियान ने कहा कि मैं काफी लंबे समय से भाजपा में हूं। टिकट कटने से पहले भी मैं भाजपा में ही था।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




