SARKARI YOJANA

सरकार ने जारी की राशन कार्ड की नई लाभार्थी सूची, चैक करें अपना, उठाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

Punjab Media

चंडीगढ़। राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों तथा नीचे वर्ग के लोगों के लिए काफी रियायती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है। इसी के अंतर्गत जिन-जिन लोगों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया था, आपको यह जानकर बड़ी खुशी होगी कि राशन कार्ड की नई सूची आ चुकी है, जिन लोगों ने नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था वह अपना नाम इस लिस्ट में चैक कर सकते हैं। भारत सरकारी द्वारा सभी लोगों को काफी सुहलत मुहैवा करवाई जा रही है कि आप अपने घर बैठे ही राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

अगर आपका नाम राशन कार्ड सूची में होगा तो आपको सरकार द्वारा मुफ्त राशन दिया जाएगा। राशन कार्ड अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जारी किया जा सकता है ताकि उन्हें सरकार द्वारा निशुल्क या कम कीमतों पर राशन प्रदान किया जा सके। इसके अलावा अगर आपके पास राशन कार्ड होता है तो आपको केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है।

अगर आपने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर दिया है तो आपको राशन कार्ड सूची में अपना नाम अवश्य चेक करना चाहिए। अगर राशन कार्ड सूची में आपका नाम आएगा तो आपको सरकार द्वारा निशुल्क क्या कम कीमतों पर राशन प्रदान किया जाएगा।

राशन कार्ड बनाने के लिए जरुरी पात्रता

  • राशन कार्ड बनाने के लिए आपको भारत के किसी राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • राशन कार्ड बनाने के लिए आपकी आय सरकार द्वारा निर्धारित आय से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
  • राशन कार्ड बनाने के लिए परिवार के मुखिया की आयु 18 वर्ष है उससे अधिक होना चाहिए।
  • राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदक के परिवार में कोई किसी बड़ी सरकारी पोस्ट पर नहीं होना चाहिए।

राशन कार्ड के लिए जरुरी दस्तावेज

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

राशन कार्ड की नई लिस्ट में ऐसे चैक करे अपना नाम

राशन कार्ड सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको मेनू में Ration Cards > Ration Card Details on State Portals विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है। इसके बाद आप अपने राज्य के खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आपको अपना जिला, ब्लॉक, और ग्राम पंचायत / वार्ड का चयन करना है। इसके बाद आपको सबमिट विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने आपके गांव / वार्ड की राशन कार्ड लाभार्थियों की सूची आ जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button