Site icon Punjab Media

8000 रिश्वत लेते नायब तहसीलदार का रीडर Vigilance Bureau द्वारा रंगे हाथों काबू

Vigilance Bureau

Vigilance Bureau

Punjab Media

चंडीगढ़, 27 फरवरी, 2025:
Punjab Vigilance Bureau ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत होशियारपुर के Niab Tehsildar के रीडर के रूप में तैनात Revenue Department के कर्मचारी आलोक को 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को लुधियाना के शिमलापुरी निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि सरफेसी कानून अधीन डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों तहत नायब तहसीलदार द्वारा उसकी फर्म को एक संपति का कब्जा दिलाया था और इस कब्जे की रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को भेजने के बदले उक्त रीडर ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुरोध करने पर आरोपी 8000 रुपये रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। Vigilance Bureau

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और इस केस में अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version