Site icon Punjab Media

80,000 की रिश्वत मांगने के आरोप में Punjab Home Guard का वॉलंटियर गिरफ्तार

Punjab Home Guard
Punjab Media

चंडीगढ़, 27 फरवरी, 2025:
भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत, Punjab Vigilance Bureau ने आज थाना सिटी-1, संगरूर में तैनात Punjab Home Guard (PHG) वॉलंटियर मलकीत सिंह को Police Officers की ओर से 80,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में Arrest किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Vigilance के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज की गई एक शिकायत की जांच के बाद उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता के पति के खिलाफ नशीले पदार्थों से संबंधित केस दर्ज न करने में मदद के बदले थाने के पुलिस मुलाजिमों की ओर से 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, लेकिन यह सौदा 80,000 रुपये में तय हो गया। Punjab Home Guard

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के बाद शिकायत में होम गार्ड वॉलंटियर मलकीत सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version