धूरी, 22 नवंबर (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में खेल सुविधाओं को मजबूत करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से धूरी में 39.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले Modern Sports Complex की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने जहांगीर-कहेरू में 8 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक हॉकी एस्ट्रो-टर्फ मैदान और पवेलियन जनता को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने, उन्हें विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने और खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 10 एकड़ में विकसित होने वाला धूरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।
इस Modern Sports Complex में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, जूडो, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, नेटबॉल और स्क्वैश सहित कई खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां 9 करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्पोर्ट्स हॉल बनाया जा रहा है, जिसका 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे 31 मार्च, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
धूरी के Modern Sports Complex में नौ खेलों को मिलेगा बढ़ावा
इसके अलावा 5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्विमिंग पूल, 5.20 करोड़ रुपये से विभिन्न खेल मैदान और कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। देश भगत कॉलेज, बरड़वाल में 12 करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक भी बनाया जा रहा है, जिसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं। सरकार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरियों के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है।
उन्होंने बताया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार खेलों के लिए 1,744 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। राज्यभर में 3,148 ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें 750 का उद्घाटन हो चुका है। इसके अलावा 6,000 जिम स्थापित करने की योजना के तहत 500 जिम जनता को समर्पित किए जा चुके हैं।
वर्ष 2022 से अब तक 40,415 खिलाड़ियों को 135 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए हैं। नई खेल नीति के तहत ओलंपिक तैयारी के लिए 15 लाख और एशियाई व राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 8 लाख रुपये तक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंजाब की खेल विरासत को मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस ने दलितों-पिछड़ों को वोट बैंक तक सीमित रखा : Gaurav Gautam





One Comment