PUNJAB

मान ने Central Bureau of Investigation रेड को लेकर BJP को घेरा

Punjab Media

नई दिल्ली/पंजाब, 07 अक्टूबर (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने कैंप कार्यालय पर हुई Central Bureau of Investigation रेड को लेकर भाजपा को तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया है। अब भाजपा पंजाब की जनता से मुझे मिल रहे प्यार से घबरा गई है। इसलिए भाजपा पंजाब सरकार और मुझे बदनाम करने के लिए अब Central Bureau of Investigation का दुरुपयोग कर रही है। मेरे कैंप कार्यालय पर Central Bureau of Investigation की रेड कराकर भाजपा ने पंजाब में अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा हमारे काम का मुकाबला नहीं कर सकती है। इसलिए अब उसने अपनी केंद्रीय जांच एजेंसियों को मैदान में उतार दिया है।

चुनाव से चंद महीने पहले पंजाब में केंद्रीय एजेंसियों के खुलेआम दुरुपयोग को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके कैंप कार्यालय पर Central Bureau of Investigation की छापेमारी पंजाब सरकार की छवि को धूमिल करने की एक हताश कोशिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब चुनावों की अपनी तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि चुनी हुई राज्य सरकार और उसके नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियारों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा ने पंजाब चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है और अब पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब में ईडी और Central Bureau of Investigation का दुरुपयोग किया जाएगा। इस तरह के कदम उनकी सरकार को पंजाब की जनता की सेवा करने की प्रतिबद्धता से डिगा नहीं पाएंगे।

मान बोले- Central Bureau of Investigation -ED स्वतंत्र रहें, राजनीतिक प्रतिशोध का जरिया नहीं

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी राजनीति से प्रेरित कार्रवाइयों से डरने के बजाय सुशासन और जन कल्याण पर अपना ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेगी। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का सहारा इसलिए ले रही है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से राज्य सरकार का मुकाबला करने में असमर्थ है। लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन को देखकर भाजपा में घबराहट लगातार बढ़ती जा रही है।

मान ने कहा कि यही वजह है कि अब केंद्रीय एजेंसियों को पंजाब के राजनीतिक अखाड़े में उतारा जा रहा है। लेकिन, पंजाब की एक मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा रही है और यहां के लोगों ने अपने राजनीतिक जनादेश में दखल देने की कोशिशों का हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। पंजाब की चुनी हुई सरकार इस तरह की हरकतों से कतई नहीं डरेगी और राज्य के अधिकारों, हितों व विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि Central Bureau of Investigation और ईडी जैसी एजेंसियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए, न कि राजनीतिक प्रतिशोध का जरिया बनना चाहिए। जांच एजेंसियों को बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के अपनी संवैधानिक और वैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी छूट होनी चाहिए। पंजाब की जनता अंततः राजनीतिक बयानबाजी या जांच एजेंसियों की कार्रवाइयों के बजाय सरकारों का मूल्यांकन उनके काम, उनके शासन और जन कल्याण के आधार पर ही करेगी।

चीमा बोले- CBI छापेमारी पंजाबियों को डराने का प्रयास, AAP के साथ खड़े हैं तीन करोड़ पंजाबी

उधर, पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा की हताशा साफ दिख रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर Central Bureau of Investigation की रेड डालकर मान सरकार को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल से पंजाब की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। हम सड़कों से लेकर संसद तक यह लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब के लोगों का प्यार और समर्थन ही हमारी ताकत है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि देश में ईडी और सीबीआई के जरिए लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हमारी याचिका का इंतजार किए बिना 24 घंटे के भीतर जो छापेमारी की है, वह पंजाबियों को डराने का प्रयास है। पंजाब और पंजाबी कभी डरे नहीं हैं। राज्य के तीन करोड़ पंजाबी सीना ठोककर आम आदमी पार्टी और भगवंत मान के साथ खड़े हैं। वे भाजपा के नापाक इरादों और तौर-तरीकों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम बिल्कुल नहीं डरेंगे और देश के संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक और अदालती प्रक्रिया के जरिए निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।

वहीं, सीबीआई रेड पर “आप” के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर सीबीआई ने रेड की है। भाजपा ने सीबीआई की इस रेड के जरिए अपने 2027 के चुनाव कैंपेन का आगाज कर दिया है। पिछले पौने पांच साल में भगवंत मान सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें देखकर भाजपा घबराहट में है।

यह भी पढ़े :- Bandi Sikhs का मसला अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रह सकता: भगवंत मान


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button