लड़कियां हो या महिलाएं, यह अपने बालों को घना और लम्बा करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। यहां तक कि पार्लर के भी कई चक्कर काटने के बाद महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन उनकी यह समस्या हल नहीं होती। लेकिन आपकी रसोई में रखी चीजों से इसका हल हो सकता है। Licorice Mask
जिससे आप अपने बालों को घना और लम्बा कर सकते हैं। वह चीज है मुलेठी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप किस प्रकार मुलेठी से अपने बालों को घना और लम्बा मजबूत कर सकते हैं और साथ ही यह भी बताएंगे कि इसे कैसे इस्तेमाल करना है।
यह भी पढ़ें: बरसाती मौसम में बिगड़ सकता है आपका AC, ध्यान रखें यह जरूरी बातें
सेहत के साथ बालों के लिए बेहद फायदेमंद | Licorice Mask
मुलेठी आपकी सेहत के साथ-साथ आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। क्योंकि मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ी बुटी है। मुलेठी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीआॅक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जा आपके बालों की समस्या जैसे बालो का झड़ना, बालों का सफेद होना आदि को दूर करने में मदद करती है तथा साथ ही बालों को मजबूत बनाने का काम करती है।
यह भी पढ़ें: बरसाती मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, हो सकती है परेशानी
इस तरीके से बनाएं Licorice Mask
मुलेटी मास्क को बनाने के लिए आपको आपके किचन में पड़ी सिर्फ दो ही चीजों की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में आप अपने बालों की लम्बाई के अनुसार मुलेठी पाऊडर लें अब उसमें एक से दो चम्मच दही के साथ एक चम्मच शहद मिला लें। याद रहें, इसे तब तक मिलाए जब तक यह एक अच्छे तरीके से मिल ना जाए। अब यह एक मास्क की तरह तैयार हो गया होगा।
यह भी पढ़ें: अलर्ट! बारिश की बीमारियां आपके लिए बन सकती है जानलेवा
बालों में इस प्रकार लगाएं मुलेठी मास्क | Licorice Mask
बालों में मुलेठी मास्क को अपने स्कैल्प की मदद से लगाएं। अगर आपके बाल ज्यादा लम्बे हैं तो किसी की मदद लेकर अच्छे से लगवाएं। मास्क को लगाते समय यह ध्यान रखें कि यह बालों की जड़ तक लग जाए। मास्क को लगाने के बाद इसे 30 से 40 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। जब यह अच्छे से सूख जाए तो इसे किसी अच्छे शैम्पू से धो लें। इसे एक सप्ताह में 2 से 3 बार करें। यह मास्क आपके बालों को लम्बा और मजबूत करेगा और नए बाल उगाने में भी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: जानिए, किस टीम को मिली कितनी रकम, क्या हैं वर्ल्ड कप के निमय
दही और शहद की जगह यह भी आॅप्शन | Licorice Mask
- ऐसा जरूरी भी नहीं है कि आप इस मास्क को बनाने के लिए दही और शहद ही यूज करें।
- आप इसके जगह नींबू के रस, अंडे, नारियल तेल या ऐलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मुलेठी हेयर मास्क को अपने केयर रूटीन में शामिल करने के अलावा आप हर रात हेड मसाज भी जरूर करें।
- हेड मसाज से ब्लड सकुर्लेशन बढ़ता है और इससे आपके हेयर ग्रोथ भी अच्छे रहेंगे।
यह भी पढ़ें: गंभीर बीमारियों को दूर भगाने में मदद करता है पपीता, जाने इसके गजब के फायदे
विटामिन की कमी भी करें पूरी | Licorice Mask
बालों का झड़ना या पतले होना कई कारणों से हो सकता है। पोषण की कमी से भी आपके बाल पतले होते हैं। अगर आप अपने बालों के झड़ने से परेशान हैं तो जरूरी पोषक तत्वों को अपने आहार में शामिल जरूर करें। बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन में बी डी, ई, जिंक, बायोटिन और आयरन का शामिल होना जरूरी है।
विटामिन बी बालों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विटामिन बी7 (बायोटिन) और बी12 जैसे विटामिन बालों को मजबूत और कंडीशन करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
नोट:- हमारे द्वारा दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। अगर आप किसी प्रकार के रोग से ग्रस्त हैं तो किसी भी नुस्के को अपनाने से पहले अपने विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

