Site icon Punjab Media

बरसाती मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, हो सकती है परेशानी

Rainy Season
Punjab Media

भारत देश की राजधानी समेत कई जगहों पर मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में बहुत ही तेज बारिश हो रही है जिससे देश में भयानक बीमारियां फैलने का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। जिससे बचना बेहद जरूरी है। सेहत माहिरों की मानें तो बरसाती मौसम Rainy Season में अपनी सेहत को सही रखने के लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।

क्योंकि आपके खान-पान का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। बरसात के इस मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है जिससे में मौसम में नमी पैदा हो रही है जिससे वायरस, बैक्टीरिया और फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। जिससे बचना बहुत ही जरूरी है। आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि इन जानलेवा बीमारियों से किस प्रकार बचा जा सकता है।

बरसाती मौसम में खाने पीने को लेकर सतर्क रहना जरूरी

डाइटिशियन की मानें उनका कहना है कि बरसाती मौसम में आपके खान-पान की चीजें कुछ ही देर में खराब होने लगती है। जिस वजह से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए आपको बरसाती मौसम में जंक फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। बारिश से जमा होने वाले पानी की वजह से फूड कंटामिनेशन होने लगता है।

आप आपके आस-पास लगी जंक फूड्स वाली दुकानों से आप जंक फूड्स खाते हैं जिसके बाद आपके पेट में संक्रमण के होने का खतरा बढ़ने लगता है। जिस वजह से आप बीमार हो जाते हैं। इसलिए आपको बरसाती मौसम में बाहरी खाने से बचना चाहिए। बरसाती मौसम में आपको पीने के पानी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको पीने के पानी में जरा भी गंदगी दिखाई दे तो उसे अवॉइड करना बेहतर होगा।

बरसाती मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट की मानें तो उनका कहना है कि बरसाती मौसम में कटे हुए फलों और बाहर खुले में रखे हुए खाने को ना खाएं। अगर आपका इसका सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। फल हमेशा फ्रेश खरीदने चाहिए। बारिश के मौसम में लोगों को पानी उबालकर ठंडा कर लेना चाहिए और इसके बाद ही पीना चाहिए। स्ट्रीट फूड्स खाने के बाद ठेलों पर रखा पानी नहीं पीना चाहिए।

नोट:- हमारे द्वारा दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है किसी भी नुस्के को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version