PUNJAB

मानसा में अकाली दल बादल को बड़ा झटका

Punjab Media

चंडीगढ़, 24 जुलाई (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब मानसा से Shiromani Akali Dal Badal के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने साथियों के साथ आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्रीभगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने हनीश बंसल को पार्टी का सिरोपा पहनाकर ‘आप’ परिवार में ऑफिशियली शामिल किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हनीश बंसल लंबे समय से Shiromani Akali Dal Badal में एक्टिव रोल निभा रहे हैं और पार्टी में कई अहम और जिम्मेदार पदों पर काम कर चुके हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रही हैं। हनीश बंसल जैसे जुझारू युवा नेता के आने से मानसा में पार्टी की ताकत दोगुनी हो जाएगी। पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

वहीं, पार्टी में शामिल होने के बाद हनीश बंसल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह ‘आप’ की इन नीतियों को पूरी ईमानदारी के साथ लोगों तक पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़े :- Maavan Dheeyan Satkar Yojna पर 72.56 लाख महिलाओं ने जताया भरोसा


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button