Site icon Punjab Media

Public Welfare Scheme के तहत 36.87 लाख महिलाओं को बड़ी राहत

Major relief for 36.87 lakh women under the public welfare scheme.

Major relief for 36.87 lakh women under the public welfare scheme.

Punjab Media

खडूर साहिब, 1 अक्टूबर (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गोइंदवाल साहिब में आयोजित समागम के दौरान ‘Mawan Dheeyan Satkar Yojna’ के तहत महिलाओं के खातों में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की दूसरी किस्त सीधे ट्रांसफर किए जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के अनुसार, 36.87 लाख महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,262.54 करोड़ रुपये भेजे जा रहे हैं। Public Welfare Scheme

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि के बैंक खातों में पहुंचने के संदेश मिलते ही महिलाओं में खुशी देखी गई। उन्होंने दावा किया कि योजना के तहत अब तक कुल 3,824.87 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इससे पहले 73.99 लाख महिलाओं को 2,562.33 करोड़ रुपये की सम्मान राशि जारी की गई थी।

भगवंत मान ने कहा कि सरकार लोगों से प्राप्त टैक्स के पैसे को Public Welfare Scheme और विकास कार्यों पर खर्च कर रही है। उन्होंने योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पंजाब की लगभग 97 फीसदी महिलाएं योजना का लाभ लेने के योग्य होंगी और सरकार का लक्ष्य इसे एक करोड़ महिलाओं तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि योजना के पंजीकरण में 1.37 लाख ‘सतिकार सखियों’ ने योगदान दिया है और उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 51 करोड़ रुपये से अधिक दिए जा चुके हैं। इसके अलावा पंजीकरण में सहयोग कर रही आंगनवाड़ी वर्करों को 25 करोड़ रुपये देने की बात भी कही।

भगवंत मान बोले, टैक्स का पैसा Public Welfare Scheme और विकास पर खर्च

समागम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री खडूर साहिब की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि इसी पवित्र धरती से योजना की शुरुआत करना सरकार के लिए विशेष महत्व रखता है।

अपने संबोधन में भगवंत मान ने शिक्षा, बिजली, रोजगार और कृषि क्षेत्र में सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, अध्यापकों की ट्रेनिंग और विद्यार्थियों के लिए नीट कोचिंग जैसे कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस वर्ष पंजाब के 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की।

उन्होंने किसानों को दिन के समय बिजली और नहरी पानी उपलब्ध कराने तथा 14,000 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का भी दावा किया। साथ ही उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और गोइंदवाल साहिब थर्मल पावर प्लांट खरीदने का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य शिक्षा औरPublic Welfare Scheme के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। समागम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ सहित अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- SGPC प्रधान Harjinder Singh Dhami की CBI जांच मांग पर AAP ने मांगा जवाब


Punjab Media
Exit mobile version