Site icon Punjab Media

भारत-इंग्लैंड टेस्ट पर आतंकी साया

India Vs England

India Vs England

Punjab Media

खालिस्तानी पन्नू ने दी मैच रद्द करने की ‘धमकी’, रांची पुलिस का यह एक्शन

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किए गए पन्नू ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) (माओवादी) से सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के माध्यम से क्रिकेट मैच को बाधित करने की अपील की है. India Vs England के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के ‘जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स’ में शुरू होगा.

यह भी पढ़ें

रांची में मैच रद्द करने की धमकी | India Vs England

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक पी के मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने भारत और इंग्लैंड की टीम को रांची में मैच रद्द करने की धमकी दी है. उसने भाकपा (माओवादी) से भी मैच में बाधा पहुंचाने की अपील की है ताकि उसे रद्द किया जा सके.’ उन्होंने कहा, ‘उसके खिलाफ आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) अधिनियम के तहत धुर्वा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है.’ मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं.

यह भी पढ़ें

खास बातें

विशेष एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) अदालत ने तीन फरवरी, 2021 को पन्नू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे और उसे बाद में ‘‘घोषित अपराधी’’ करार दिया गया था. एनआईए ने अमेरिका और कनाडा में रह रहे पन्नू पर अपना शिकंजा कसते हुए सितंबर 2023 में गैरकानूनी ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) संगठन के स्वयंभू जनरल काउंसिल के पंजाब के अमृतसर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में स्थित घर और जमीन को जब्त कर लिया था.

Punjab Media से जुड़ने के लिए Click करे


Punjab Media
Exit mobile version