Site icon Punjab Media

केंद्र के न्योते के बाद रुके किसान

Kisan Andolan Updates

Kisan Andolan Updates

Punjab Media

नेता बोले-कुछ समय के लिए दिल्ली कूच रोका गया | Kisan Andolan Updates

केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज दिल्ली कूच पर आमादा हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। वहीं हाईकोर्ट ने (Kisan Andolan Updates) किसानों के कूच को रोकने के आदेश दिए हैं। एआईजी मनीषा चौधरी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब से लगी सभी सीमाओं पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।

हरियाणा पुलिस की अपील-शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें किसान

किसान शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं और उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हमें जानकारी मिली कि किसान विरोध स्थल पर भारी मशीनरी लेकर आए हैं और हमने पंजाब पुलिस से ऐसी मशीनरी को अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है। हम किसानों से फिर से अपील करते हैं कि वे विरोध स्थल पर भारी मशीनरी न लाएं। वे अपनी मांगों के संबंध में हमें ज्ञापन सौंप सकते हैं… हम पंजाब पुलिस के साथ नियमित संपर्क में हैं और उनके साथ जानकारी साझा कर रहे हैं। केंद्र सरकार के न्योते के बाद किसानों ने फिलहाल दिल्ली कूच कुछ समय के लिए टाल दिया है।

खास बातें | Kisan Andolan Updates

  • किसानों की पटियाला प्रशासन से बात चल रही है।
  • किसान संगठनों के नेताओं ने घोषणा की है कि ट्रैक्टर बंद कर दें, किसान नेता पैदल ही आगे जाएंगे।
  • ट्रैक्टर आगे नहीं जाएंगे।
  • हरियाणा पुलिस द्वारा पांच मिनट लगातार आंसू गैस गोले छोड़े गए।
  • किसान नेताओं ने आगे चल रहे युवाओं को दो कदम पीछे हटने के लिए कहा।

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े। ड्रोन को फंसाने के लिए किसान पतंग उड़ा रहे हैं। किसानों ने पतंग की डोर से ड्रोन को फंसाने की कोशिश की तो ड्रोन वापस चले गए। किसानों ने गुलेल का भी इंतजाम कर लिया है। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पानीपत के किसान प्राइवेट गाड़ियों में मंगलवार सुबह रवाना हुए। किसान नेता हरेंद्र राणा और अन्य नेताओं की अगुवाई में किसान दस गाड़ियों में रवाना हुए।

Punjab Media से जुड़ने के लिए Click करे


Punjab Media
Exit mobile version