Site icon Punjab Media

खुशहाल पंजाब रैली में Kejriwal और मान पेश करेंगे 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

Kejriwal and Mann to present 5-year report card at Khushhal Punjab rally says trunpreet Saund

Kejriwal and Mann to present 5-year report card at Khushhal Punjab rally says trunpreet Saund

Punjab Media

चंडीगढ़/मोगा, 24 नवंबर। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से 26 नवंबर को मोगा में होने वाली ‘खुशहाल पंजाब रैली’ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने रैली को पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखने वाला कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद Kejriwal और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे। इसके साथ ही पंजाब के भविष्य को लेकर रोडमैप भी पेश किया जाएगा।

मंगलवार को रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सौंद ने बताया कि यह रैली 116 एकड़ जमीन में आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, पूरी कैबिनेट, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। इस दौरान मोगा के जिला प्रभारी वरिंदर शर्मा सहित कई स्थानीय नेता, सरपंच और पंच भी मौजूद रहे।

भूजल बचाने और नहरों को पुनर्जीवित करने पर जोर

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब के लोगों ने भगवंत मान के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आम आदमी पार्टी के 92 विधायकों को विधानसभा में भेजा था। बाद में यह संख्या बढ़कर 95 हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भूजल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया है।

मंत्री के अनुसार, भूजल को बचाने के लिए करीब 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके तहत पंजाब की नहरों, माइनरों और रजवाहों को पक्का करने तथा उन्हें दोबारा चालू करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई क्षेत्रों में भूजल स्तर 300 फीट तक नीचे जा चुका है, ऐसे में नहरी सिंचाई को बढ़ावा देना जरूरी है।

15 हजार ग्राम रक्षा कमेटियों से नशे के खिलाफ मुहिम : अरविंद Kejriwal

नशे के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए सौंद ने कहा कि 15 हजार ग्राम रक्षा कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों के माध्यम से करीब 1.25 लाख माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों की भागीदारी से ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम को जन आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से 3,100 मॉडल खेल मैदान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 1,764 खेल मैदान तैयार कर लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं। सरकार की योजना प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 30 खेल मैदान तैयार करने की है।

किसानों और उद्योगों के लिए किए काम गिनाए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों को दिन के समय शाम 5 बजे तक निर्बाध बिजली और नहरी पानी उपलब्ध करवाने से कृषि क्षेत्र को लाभ हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस बार मंडियों में कृषि पैदावार में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति और व्यापारियों को सिंगल विंडो सुविधा देने से पंजाब में निवेश के अवसर बढ़े हैं। विदेशी कंपनियां भी राज्य में निवेश के प्रति रुचि दिखा रही हैं।

सौंद ने कहा कि 26 नवंबर की रैली में अरविंद Kejriwal इन सभी कामों का ब्योरा जनता के सामने रखेगी। उन्होंने इसे सरकार के कामकाज और पंजाब के आगामी विकास की दिशा बताने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया।

यह भी पढ़े :- बादलों ने कृषि कानूनों का समर्थन किया, अब उसी भाजपा के साथ खड़े हैं : Bhagwant Mann


Punjab Media
Exit mobile version