Site icon Punjab Media

Asian Champions Trophy में भारत का धमाका, मलेशिया को 4-2 से हराया

India makes a splash at the Asian Champions Trophy, defeats Malaysia 4-2

India makes a splash at the Asian Champions Trophy, defeats Malaysia 4-2

Punjab Media

जालंधर, 1 नवंबर (Punjab Media Team)। पंजाब की धरती पर खेले जा रहे पहले अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट Asian Champions Trophy के आज जालंधर में लीग स्टेज के चौथे दिन खेले गए मैचों में भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर मलेशिया को 4-2 से हराया। दक्षिण कोरिया ने बांग्लादेश को 5-0 से हराया जबकि जापान और चीन के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

इसके साथ ही Asian Champions Trophy के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमें तय हो गईं। आज के नतीजों के बाद जापान और दक्षिण कोरिया ने आखिरी चार में जगह पक्की कर ली जबकि भारत और मलेशिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई थीं। भारत पहले स्थान पर चल रहा है। सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों की लीग रैंकिंग अभी तय होनी है। कल 2 नवंबर को जालंधर में लीग स्टेज के आखिरी तीन मैच चीन और बांग्लादेश, मलेशिया और जापान तथा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच खेले जाएंगे जिसके बाद 4 नवंबर को मोहाली में होने वाले सेमीफाइनल के मैचों की स्थिति स्पष्ट होगी।

चीन और बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के कारण पांचवीं पोजीशन के लिए 4 नवंबर को मोहाली में खेलेंगे। टूर्नामेंट में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ जापान की टीम और दूसरी जीत के साथ दक्षिण कोरिया की टीम आज सेमीफाइनल में पहुंची जबकि भारत और मलेशिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गए थे।

Asian Champions Trophy में भारत कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने मलेशिया को पछाड़ा

खचाखच दर्शकों से भरे ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारत और मलेशिया की टीमों के बीच दिन का तीसरा और आखिरी मैच हुआ जिसमें भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था।

भारत की ओर से आज कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किए। हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि तीसरा गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। सुखजीत सिंह ने एक बहुत ही खूबसूरत फील्ड गोल किया। उधर हरमनप्रीत सिंह के टूर्नामेंट में कुल आठ गोल हो गए और वह टॉप स्कोरर चल रहा है। मलेशिया की ओर से अखीमउल्ला और शैलो सिल्वेरियस ने गोल किए।

जापान और चीन के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, दोनों टीमों ने आखिरी क्वार्टर तक शानदार खेल दिखाया।

दिन का दूसरा मैच जापान और चीन के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा। यह मैच बहुत रोमांचक और उतार-चढ़ाव वाला रहा। चीन ने जियानलाग के गोल से पहले गोल करके लीड ले ली जो तीन क्वार्टर तक कायम रही। चौथे क्वार्टर में जापान ने वापसी करते हुए दो गोल करके एक बार लीड ले ली। यह गोल रेकी फुजीशिमा और युमा नुगाई ने किए। चीन ने आखिरी मिनट में मैच समाप्ति से तीन सेकंड पहले पेनल्टी कॉर्नर पर बेनहाई चेन के गोल से 2-2 की बराबरी कर ली। इस ड्रॉ के साथ चीन की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

दिन का पहला मैच दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला गया। दक्षिण कोरिया ने 5-0 से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट की दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल की टिकट कटाई। हाफ टाइम तक विजयी टीम 2-0 से आगे थी। बांग्लादेश की भी यह लगातार चौथी हार थी। इस हार के साथ बांग्लादेश की टीम भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। दक्षिण कोरिया की ओर से आज डेन सुन ने तीन और जुनसियोंग जियोंग ने दो गोल किए।

यह भी पढ़े :- राज्य राजमार्गों और लिंक सड़कों के कामकाज का लिया जायजा


Punjab Media
Exit mobile version