Site icon Punjab Media

राज्य राजमार्गों और लिंक सड़कों के कामकाज का लिया जायजा

Review the functioning of state highways and link roads.

Review the functioning of state highways and link roads.

Punjab Media

चंडीगढ़, 1 नवंबर (Punjab Media Team)। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेशभर में चल रहे सड़क विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। Link roads

बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य राजमार्गों और Link Roads से संबंधित चल रहे कार्यों की हलका एवं मंडलवार प्रगति का जायजा भी लिया। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश में लिंक सड़कों से संबंधित विभिन्न योजनाओं, जैसे एसएएससीआई, पीएमजीएसवाई और नाबार्ड आदि के तहत चल रही परियोजनाओं को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

सर्दियों के दौरान धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उन्होंने शेष सड़कों पर लेन मार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाने का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में 45,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक में संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, पीसीएस, इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर अर्शदीप सिंह, निगरान इंजीनियर और कार्यकारी इंजीनियर उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :-CM मान ने 37 लाख महिलाओं के खातों में भेजे 1,291 करोड़


Punjab Media
Exit mobile version