PUNJAB

पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता बना Hunar Punjab Portal

Punjab Media

चंडीगढ़, 23 नवंबर  (Punjab Media Team)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से राज्य के युवाओं को रोज़गार के अवसरों से जोड़ने की पहल को बड़ी सफलता मिली है। इसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि टाटा स्टील, कंसाई नेरोलैक, एल.टी. फूड्स और हैप्पी फोर्जिंग्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने पंजाब सरकार के Hunar Punjab portal के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस्पात एवं इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, पेंट एवं रसायन, निर्माण और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों से संबंधित 1,100 से अधिक उद्योगों ने पंजाब के संस्थानों तक पहुंच बनाने के लिए Hunar Punjab portal का उपयोग किया है। इन उद्योगों ने आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को युवा उम्मीदवारों की भर्ती के संबंध में 200 से अधिक आवेदन भेजे हैं।

Hunar Punjab portal की इस प्रारंभिक सफलता के बारे में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि युवाओं की भर्ती के लिए कैंपस प्लेसमेंट अभियान भी चलाए जा रहे हैं और विद्यार्थियों को नौकरी के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए हैं। इससे पंजाब के युवाओं को उनके घरों के नजदीक ही रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 8 अक्टूबर को शुरू किया गया ‘हुनर’ (हब फॉर अपस्किलिंग, नेटवर्किंग एंड एक्सेस टू एम्प्लॉयमेंट) एक साझा डिजिटल मंच है, जिसे पंजाब के युवाओं को रोज़गार के अवसरों से जोड़ने और उद्योगों को कुशल तथा औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप काम करने के लिए तैयार युवाओं तक पहुंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

अमन अरोड़ा बोले, Hunar Punjab Portal उद्योगों और युवाओं के बीच रोजगार का मजबूत सेतु बन रहा

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, मेडिकल एवं नर्सिंग संस्थानों और कौशल विकास केंद्रों सहित 1,700 से अधिक शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थान इस Hunar Punjab Portal पर पंजीकृत हो चुके हैं। इससे उद्योगों को संस्थानों के एक व्यापक नेटवर्क तक पहुंच मिली है। यह पोर्टल तेजी से युवाओं और उद्योगों के बीच एक सेतु के रूप में उभर रहा है। इस पोर्टल पर प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी औद्योगिक आवश्यकताओं को पूरा करने और उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत बनाने में इस मंच की बढ़ती प्रासंगिकता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि इस Hunar Punjab portalके माध्यम से कंपनियां शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों और विद्यार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं तथा संबंधित संस्थानों को अपनी भर्ती संबंधी आवश्यकताओं के बारे में सीधे आवेदन भेज सकती हैं। इससे जहां उद्योगों को योग्य प्रतिभाओं की पहचान करने में मदद मिलती है, वहीं संस्थानों को उद्योगों की वास्तविक मांग के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने में भी सक्षम बनाया जा रहा है।

अमन अरोड़ा बोले, बड़ी कंपनियों का समर्थन पंजाब को कुशल श्रमशक्ति केंद्र बनाने के प्रयासों की पुष्टि

श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “प्रमुख औद्योगिक कंपनियों की ओर से मिल रहा यह उत्साहजनक समर्थन पंजाब को कुशल श्रमशक्ति का केंद्र बनाने के हमारी सरकार के दृष्टिकोण की पुष्टि करता है। ‘हुनर’ केवल एक पोर्टल नहीं, बल्कि हमारे युवाओं की क्षमता को औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ने वाला एक सेतु है। स्थापित कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को एक ही मंच पर लाकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे युवा केवल नौकरी तलाशने वाले ही न रहें, बल्कि भविष्य की कुशल और प्राथमिकता वाली कार्यशक्ति बनें। यह पहल रोज़गार और औद्योगिक विकास के प्रति हमारी सोच में एक बड़े बदलाव की गवाही देती है।”

अमन अरोड़ा ने बताया कि ‘हुनर’ को राज्य के निवेश सुविधा मंच ‘फास्टट्रैक पंजाब’ के साथ जोड़ा गया है। अब पंजाब की उद्योग-अनुकूल पहल केवल मंजूरियों, बुनियादी ढांचे और रियायतों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह कुशल श्रमशक्ति और प्रतिभाओं तक आसान पहुंच भी सुनिश्चित करेगी।

पंजाब के युवाओं को मिलेंगे इंटर्नशिप और प्रशिक्षण के नए अवसर

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में यह मंच उद्योगों और संस्थानों के बीच इंटर्नशिप, औद्योगिक प्रशिक्षण और योजनाबद्ध साझेदारी की सुविधा भी प्रदान करेगा। इसमें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों में बदलाव, शिक्षकों का विकास, अतिथि व्याख्यान और तकनीकी सहयोग शामिल होंगे। उद्योगों को उनके कार्यस्थलों के नजदीक ही कुशल युवा उपलब्ध करवाने में मदद करके ‘हुनर’ मंच का उद्देश्य उनके समय की बचत और लागत कम करना, स्थानीय रोज़गार को प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनके माध्यम से ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है जहां निवेश से रोज़गार के अवसर पैदा हों, संस्थान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करें और युवाओं को रोज़गार तक बेहतर पहुंच मिल सके।

यह भी पढ़े :- पंजाब में 71 हजार युवाओं को मिली Government Jobs, मान ने विपक्ष को घेरा


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button