HARYANA

करोड़ों के मालिक हैं हरियाणा के नए CM, जानिए कौन है कितनी सम्पति का मालिक

Punjab Media

हरियाणा के नये सीएम Nayab Saini ने पदभार ग्रहण कर लिया है। आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा, इसके बाद औपचारिक तौर पर सभी काम शुरु हो जाएंगे।

Nayab Saini की जीवन शैली

25 जनवरी 1970 को जन्मे नायब सैनी ने 2010 में एलएलबी मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से की। पिता तेलुराम सैनी भारतीय सेना में नायक के पद से सेवानिवृत्ति के बाद गांव में ही कृषि करने लगे थे। उनके परिवार में 70 वर्षीय मां बंतो देवी, पत्नी सुमन सैनी, बेटा अनिकेत और बेटी वंशिका हैं।

वर्ष 2000 में नायब सिंह सैनी की शादी साधारण तरीके से नारायणगढ़ के सैन माजरा गांव में हुई। उन्हीं प्रेरणा से पत्नी सुमन भी चुनावी मैदान में उतरी थीं और अब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। 18 वर्षीय बेटा अनिकेत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से लॉ प्रथम वर्ष का छात्र है तो 17 वर्षीय बेटी वंशिका भी चंडीगढ़ से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। नायब सिंह सैनी के भाई चंदन सैनी गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। उनके भाई की पत्नी ऊषा गृहिणी हैं।

टीवी केवल का काम करते थे हरियाणा के नए CM Nayab Saini

नायब सिंह सैनी राजनीति में आने से पहले नारायणगढ़ में टीवी केवल का काम करते थे। उनके चचेरे भाई रणधीर सैनी बताते हैं कि उनका राजनीति में जाकर लोगों की सेवा करने का शुरू से ही मन था। इसके बाद भाजपा से जुड़कर वह पहले संगठन के लिए कार्य करते रहे, इसके बाद सांसद तक का सफर तय किया।वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी की ओर से दिए हलफनामे पर गौर करें तो उनके ऊपर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

करोड़ों के मालिक हैं Nayab Saini

नायब सिंह और परिवार के पास कुल 54.85 लाख रुपये की चल संपत्ति तो अचल संपत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक की है। इसमें 2.48 करोड़ रुपये के गांव मिर्जापुर और पंचकूला में घर शामिल हैं। वहीं 55 लाख रुपये से अधिक कीमत की कृषि भूमि भी उनके पास गांव मिर्जापुर माजरा में है। गाड़ियों में इनके पास इनोवा और एक अन्य गाड़ी है। इसके साथ ही 57.20 लाख रुपये का गृह और कार का लोन भी है। पिछले लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के दौरान नायब सिंह ने करीब 53 लाख रुपये से अधिक के खर्चे दिखाए थे।

पांच साल में दो गुनी हुई सीएम खट्टर की संपत्ति

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज करनाल विधानसभा से दूसरी बार नामांकन दाखिल किया। मनोहर लाल खट्टर के नामांकन पत्र से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 5 सालों में उनकी चल/अचल संपत्ति दोगुनी हो गई है। जहां 2014 में उनकी कुल चल/अचल संपत्ति 61 लाख 29 हजार 952 रुपए की थी वहीं 2019 में ये बढ़कर 1 करोड़ 27 लाख 985 रुपए की हो गई है। 2014 में मनोहर लाल के पास 1 लाख रुपए कैश थे लेकिन फिलहाल ये घटकर 15 हजार हो चुके हैं।

Read Also
धूम्रपान निषेध दिवस: हर साल 80 लाख लोग गंवा रहे अपनी जान

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button