HARYANA

1 करोड़ 12 लाख रुपए के आभूषण सहित 48 लाख 90 हजार की नगदी जब्त

Punjab Media

चंडीगढ़। 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के मध्यनजर सरसा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक से करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपए के 1 किलो 470 ग्राम सोने के जेवरात, जबकि 9 लोगों से 48 लाख 90 हजार रुपए की नगदी जब्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि बड़ागुड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट आने जाने वाले वाहनों की पन्नीवाला मोटा नाका पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान डबवाली की तरफ से गाड़ी सवार एक युवक सचिन निवासी राम कॉलोनी सरसा आया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मध्यनजर
पुलिस कर रही वाहनों की चेकिंग

गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 470 ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए। पुलिस पार्टी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा पूछताछ करने पर उक्त युवक सोने के जेवरात के बारे में मौके पर कोई संतोषजनक जवाब दे नहीं दे पाया, इसलिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उक्त आभूषणो को जब्त कर आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि चेकिंग के दौरान सदर थाना सरसा पुलिस की टीम ने राजेश निवासी वार्ड नंबर 2 मंडी डबवाली से 17 लाख रुपए की नगदी जबकि सर्वजीत निवासी कोटधून,पंजाब से 3 लाख 46 हजार रुपए की नगदी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर थाना सरसा पुलिस की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने वाहन चेकिंग के दौरान गुरप्रीत निवासी अमृतसर कलां जिला सरसा से चेकिंग के दौरान 13 लाख 26 हजार रुपए की नगदी जब्त की है। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन थाना की हुडा पुलिस चौकी ने जनक राज निवासी पुरानी अनाज मंडी, सरसा से 3 लाख 25 हजार रुपए की राशि, रमेश कुमार निवासी खन्ना कॉलोनी सरसा से 1 लाख 10 हजार रुपए तथा सोमिल निवासी ईरा कॉलोनी सरसा से 4 लाख 46 हजार रुपए की नगदी जब्त की है। बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान विकास निवासी भारत नगर सरसा से 2 लाख रुपए की नगदी जबकि नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संजय कुमार निवासी नोहर से 1 लाख 8 हजार की नगदी बरामद की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button