Site icon Punjab Media

कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा में मतदान आज

Haryana Assembly Elections
Punjab Media

1031 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

चंडीगढ़ (पंजाब मीडिया)। पाँच साल के बाद वोट देकर अपनी सरकार चुनने की जिस घड़ी का इंतजार हरियाणा की जनता को था, वह आ गई है और शनिवार को Haryana Assembly Elections का मतदान होगा, जिसमें 1031 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार कुल 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है और मतदान के लिए 20,632 पोलिंग बूथ बनाएं गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। प्रदेश में 29 हजार 462 पुलिकर्मियों, 21 हजार 196 होेमगार्ड के जवान तथा 10 हजार 403 एसपीओ की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी ताकि लोग निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 191 अंतर्राज्यीय तथा 201 प्रदेश के भीतर नाके लगाए गए हैं।

कुल 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता डालेंगे वोट | Haryana Assembly Elections

चुनाव को लेकर 3616 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील(क्रिटिकल) माना गया है तथा 145 मतदान केन्द्रों को वल्नरेबल माना गया है। इन मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 516 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 469 स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा 32 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने को लेकर 1156 पेट्रोलिंग पार्टी भी लगाई गई है, जिन्होंने दिन-रात गश्त की है।

फर्जी वीडियो डाला तो खैर नहीं

उन्होंने कहा कि कई बार कुछ शरारती तत्व मतदान केन्द्र की फर्जी वीडियो आदि सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं जिससे कानून व्यवस्था बाधित होती है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें अलग-2 स्तर पर मॉनीटरिंग करते हुए सक्रियता से कार्य करेगी और फर्जी वीडियो डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

1 लाख 21 हजार 213 लाइसेंसी हथियार थानों में जमा

लाइसेंसी हथियारों संबंधी जानकारी देते हुए कपूर ने बताया कि प्रदेश में कुल 1 लाख 32225 आर्म्ड लाइसेंस जारी किए गए हैं, जिनमें से 1 लाख 21 हजार 213 लाइसेंसी हथियारों को चुनावों के चलते पुलिस थानों में जमा करवाया गया है। आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना के चलते प्रदेश में अब तक 54 लाइसेंसी हथियारों को जब्त किया जा चुका है जबकि 1080 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version