Site icon Punjab Media

बाबा Ram Rahim ने डेरा श्रद्धालुओं के नाम भेजा संदेश

Ram Rahim

बाबा Ram Rahim ने डेरा श्रद्धालुओं के नाम भेजा संदेश

Punjab Media

जाना कुशलक्षेम और दिया अपना आशीर्वाद

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से सुनारिया जेल से बाहर आ गए हैं। इस बार उनको 20 दिनों की पैरोल मिली है। पैरोल की इस अवधि के दौरान बाबा गुरमीत Ram Rahim उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक बाबा राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा के आॅफिशियल फेसबुक पेज के माध्यम से अपने श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना और उनको अपना आशीर्वाद दिया। जैसे ही यह सूचना डेरा प्रेमियों तक पहुंची तो डेरा सच्चा सौदा करोड़ों श्रद्धालुओं में एक लहर दौड़ गई।

जिसके बाद डेरा श्रद्धालु एक-दूसरे को फोन करके बधाईयां देने लगे और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार करने लगे। आपको बतां दे कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन के लिए पैरोल की मांग की थी जिसके बाद उनकी रिहाई की अर्जी हरियाणा के चीफ इलेक्टोरल आॅफिसर को भेजी गई थी जिसके बाद उनकी पैरोल की अर्जी की टाइमिंग पर सवाल उठाए गए थे। इसके साथ ही हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जेल विभाग से अर्जी के पीछे जरूरी आकस्मिक कारण बताने को कहा था कि राज्य सरकार से पूछा है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल पर रिहा करने के लिए क्या कोई आपातकालीन परिस्थिति है?

कानून के मुताबिक, चुनावों के दौरान अगर किसी कैदी को आपातकालीन परिस्थिति में पैरोल पर रिहा करना जरूरी होता है, तो इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से इजाजत लेना पड़ती है। लेकिन अब इसके बाद चुनाव आयोग ने तीन शर्तों के तहत हरियाणा सरकार को गुरमीत राम रहीम की 20 दिन के पैरोल की अर्जी के अनुरोध को स्वीकार करने की इजाजत दी है। अब वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में रहेंगे।

चुनाव आयोग ने Ram Rahim के पैरोल के लिए रखी तीन शर्तें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल से जुड़ी याचिका पर चुनाव आयोग ने तीन शर्तों के तहत हरियाणा सरकार को पैरोल की अर्जी के अनुरोध को स्वीकार करने की इजाजत दी है।

जानें, कब-कब मिली पैरोल व फरलो

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version