Site icon Punjab Media

पंजाब विकास कार्यों से प्रभावित Cricketer Manpreet Singh Gony AAP में शामिल

Cricketer Manpreet Singh Gony, impressed by development work in Punjab, joins AAP.

Cricketer Manpreet Singh Gony, impressed by development work in Punjab, joins AAP.

Punjab Media

चंडीगढ़; 19 अगस्त (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) की जनहित वाली नीतियों और पंजाब सरकार के विकास के कामों से प्रभावित होकर, भारतीय Cricketer Manpreet Singh Gony और एथलीट कुनार (इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट) बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों खिलाड़ियों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री मान ने Cricketer Manpreet Singh Gony और कुनार को सिरोपा देकर सम्मानित किया और उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर मंत्री गुरमीत खुडियां भी मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक और बहुत बढ़िया जुड़ाव हुआ है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदानों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले ऐसे युवाओं का समर्थन हमें ‘रंगला पंजाब’ बनाने की मुहिम में और ताकत देगा। उनका अनुभव युवाओं को खेलों की ओर मोटिवेट करने में बहुत मदद करेगा।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद Cricketer Manpreet Singh Gony और कुनार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कामों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती और पंजाब की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

यह भी पढ़े :- 2300 करोड़ निवेश से बदली पंजाब की शिक्षा, केरल को पछाड़ा- Harjot Singh Bains


Punjab Media
Exit mobile version