PUNJAB

Corruption: 8000 की रिश्वत लेता ASI Vigilance Bureau द्वारा काबू

Punjab Media

चंडीगढ़, 25 मार्च, 2025ः
Punjab Vigilance Bureau ने राज्य में Corruption के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के दौरान आज SAS Nagar जिले के थाना शहर खरड़ में तैनात Assistant Sub Inspector(ASI) संजय कुमार (नंबर 459/एस.ए.एस. नगर) को 8000 रुपये की Bribe लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। Corruption

इस बारे में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव खरड़ के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने उक्त पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई है जहां उसके केस का जांच अधिकारी ए.एस.आई. संजय कुमार है और उक्त पुलिस कर्मचारी ने विरोधी पक्ष को नोटिस जारी करने के बदले उससे 10000 रुपये रिश्वत मांगी है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एस. ए.एस. नगर स्थित थाना विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड, पंजाब में उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button