CHANDIGARHPUNJAB

Indian agriculture को अमेरिका को बेचने की साज़िश

Punjab Media

अगर भारत में सस्ता अमरीकी दूध, अनाज और पनीर जाए, तो पंजाब के किसान कहाँ जाएँगे? : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 12 फरवरी. आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह तथाकथित ‘भारत-अमरीका डील’ के ज़रिए पंजाब के किसानों को बर्बाद करने और भारत की कृषि (Indian agriculture ) को अमरीका को बेचने के लिए ‘बड़ी योजना और साज़िश’ रच रही है।

पार्टी दफ्तर में मीडिया को संबोधित करते हुए चीमा ने चेतावनी दी कि अगर सस्ता अमरीकी दूध पाउडर, पनीर, अनाज और अन्य कृषि उत्पादों कम दामों पर भारत आने शुरू हो गए तो यह सीधे तौर पर पंजाब और पूरे देश के किसानों को कुचल देगा। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब के किसान कहां जाएंगे? Indian agriculture

चीमा ने कहा कि पंजाब के किसान दशकों से देश का पेट भर रहे हैं और पंजाब ने पिछले 50 सालों से गेहूं और धान के ज़रिए भारत के राष्ट्रीय अन्न भंडार में बहुत बड़ा योगदान डाला है और आज भी योगदान डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि जिस ‘अन्नदाता’ ने देश में एक बड़ी फ़ूड क्रांति लाई, उसे अब एक गहरी राजनीतिक और आर्थिक साज़िश के ज़रिए निशाना बनाया जा रहा है।

“स्वदेशी भारत” की बात करने वाली भाजपा आज पूरी तरह से अमरीका के हाथों बिक चुकी

चीमा ने कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी होने का दावा करने वाली और “स्वदेशी भारत” की बात करने वाली भाजपा आज पूरी तरह से अमरीका के हाथों बिक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अमरीका के आगे घुटने टेक दिए हैं और अब भारत को फिर से निर्भर बनाने की कोशिश कर रही है।

अमरीकी कृषि सचिव ब्रूक रोलिंस के एक ट्वीट का हवाला देते हुए चीमा ने कहा कि सच अब पूरी दुनिया के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि अमरीकी कृषि सचिव ब्रूक रोलिंस ने सार्वजनित रूप से राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया और खुलकर इस डील का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि इस डील से विशाल भारतीय बाज़ार में अमरीकी कृषि उत्पादों का एक्सपोर्ट बढ़ेगा, यह डील अमरीकी कीमतों को ऊंचा उठाएगी, ग्रामीण अमरीका में नकदी पहुंचाएगी आएगा और अमरीकी आर्थिकता मज़बूत होगी। चीमा ने कहा यह साफ सबूत है कि यह डील भारतीय किसानों के लिए नहीं, बल्कि अमरीकी किसानों के लिए की जा रही है।

Indian agriculture : भाजपा नेता जनता को क्यों कर रहे हैं गुमराह

उन्होंने आगे सवाल किया कि पंजाब के भाजपा नेता यह दावा करके जनता को गुमराह क्यों कर रहे हैं कि इस डील से पंजाब को फायदा होगा। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर सीधा निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि जाखड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि पंजाब को लाभ होगा, लेकिन भाजपा में अमरीकी कृषि सचिव के ट्वीट का जवाब देने की हिम्मत नहीं है।

चीमा ने जाखड़ और भाजपा लीडरशिप से एक सीधा सवाल पूछा कि क्या आपमें इस बयान को ट्वीट के ज़रिए कोट करने और अमरीका को जवाब देने की हिम्मत है?

Harpal Cheema ने मांग की कि सुनील जाखड़, भाजपा के वर्किंग अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू तुरंत इस डील के दस्तावेज पंजाब के लोगों, भारत के किसानों और देश के आम नागरिकों के सामने सार्वजनिक करें।

चीमा ने कहा कि ‘दस्तावेज दिखाओ’, उन्हें सार्वजनिक करो। ये वो दस्तावेज हैं जिनके ज़रिए आप देश को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।

Indian agriculture : भारत द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों पर टैरिफ घटा कर जीरो कर दिया गया

टैरिफ और टैक्स के मुद्दों पर रोशनी डालते हुए चीमा ने कहा कि पहले जब भारतीय उत्पाद अमरीका जाते थे, तो लगभग 50% टैरिफ लगाया जाता था, पर अब इसे घटा कर 18% कर दिया गया है। दूसरी ओर, भारत द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों पर टैरिफ घटा कर जीरो कर दिया गया है।

चीमा ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि भाजपा, जो बड़े कॉर्पोरेट घरानों के लिए काम करने वाली और कॉर्पोरेट परिवारों द्वारा चलाई जाने वाली भारत अब भारत किसानों को पूंजीपतियों को बेचने की कोशिश कर रही है और यह काम अमेरिका के ज़रिए किया जा रहा है।

भाजपा को किसानों और आम नागरिकों का दुश्मन बताते हुए चीमा ने कहा कि यह पार्टी मुट्ठी भर परिवारों और कॉर्पोरेट घरानों की पार्टी है। उनके सहारे देश पर राज कर रही है और देश को बेचने की कोशिश कर रही है।

भाजपा देश को अमरीका के हवाले करने की कोशिश

चीमा ने आगे कहा कि भाजपा भारत की आज़ादी की कीमत नहीं समझती क्योंकि आज़ादी की लड़ाई के दौरान भाजपा का कोई वजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि न सिर्फ़ मौजूदा नेताओं, बल्कि उनकी पुरानी लीडरशिप का भी देश को आज़ाद कराने की लड़ाई में कोई रोल नहीं था। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब और कई दूसरे राज्यों के लोगों, जिनमें बंगाली और अलग-अलग इलाकों के नागरिक शामिल थे, ने भारत की आज़ादी के लिए ब्रिटिश राज को कुचला और अंग्रेजों को बाहर निकाला।

हरपाल चीमा ने कहा कि आज भाजपा देश को अमरीका के हवाले करने की कोशिश कर रही है। सीधी राजनीतिक चुनौती देते हुए चीमा ने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता, चाहे वह पंजाब यूनिट का हो या नेशनल यूनिट का, इस मुद्दे पर बहस के लिए आगे आ सकता है। उन्होंने कहा कि आप यह बेनकाब करेगी कि भाजपा ने पंजाब और भारत के किसानों को कैसे बेचा है।

चीमा ने भाजपा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग देश के ‘अन्नदाता’ की शान और भविष्य पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे और सच्चाई हर गांव और हर घर तक पहुंचाई जाएगी।

यह भी पढ़े :

Tata Punch EV नई अवतार के साथ Indian Market में हुई लॉन्च

पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार, बजट पर भड़के भगवंत मान

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button