PUNJAB

पंजाब में Animal Welfare को लेकर CM मान का ऐतिहासिक निर्णय

Punjab Media

चंडीगढ़, 27 नवंबर (Punjab Media Team)। Animal Welfare और बेसहारा पशुधन की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य भर की 520 पंजीकृत गौशालाओं, जिनमें 500 गौशालाएं और 20 सरकारी कैटल पॉन्ड शामिल हैं, के लिए एक ही किस्त में 100 करोड़ रुपये का अनुदान जारी करने को मंजूरी दी गई है। आज यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा करते हुए, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और ‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने बताया कि यह राशि अगले दो-तीन दिनों के भीतर संबंधित गौशालाओं को ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने इस फैसले को गौ भक्तों और Animal Welfare के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं की चिरकालिक मांग को पूरा करने की दिशा में अहम कदम बताया।

इस फैसले के ऐतिहासिक महत्व को उजागर करते हुए, कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा, “यह बेसहारा पशुधन के कल्याण और उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। पंजाब के इतिहास में पहली बार, मान सरकार ने राज्य भर की सभी पंजीकृत गौशालाओं को, चाहे वे शहरी क्षेत्र में हों या ग्रामीण क्षेत्र में, और चाहे सरकार द्वारा संचालित हों या निजी, वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।”

Animal Welfare में योगदान के बावजूद ग्रामीण गौशालाएं सरकारी फंडिंग से थीं वंचित

पुरानी फंडिंग नीति की असमानताओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, “पहले, वित्तीय सहायता केवल शहरी नगरपालिका सीमाओं के भीतर स्थित 228 गौशालाओं तक ही सीमित थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही 272 गौशालाओं को कोई सरकारी फंड नहीं मिलता था। इस कारण ग्रामीण संस्थाओं को Animal Welfare में पाए गए अहम योगदान के बावजूद, संसाधनों की भारी कमी का सामना करना पड़ता था।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हाल ही में हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक का जिक्र करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “बैठक के दौरान यह देखा गया कि जहां शहरी गौशालाओं को अक्सर समुदाय द्वारा दान और चारे की मदद मिल जाती है, वहीं ग्रामीण गौशालाओं को बेसहारा पशुधन की संभाल संबंधी गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरकार ने इस अंतर पर ध्यान दिया है और यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी पंजीकृत गौशाला अपनी स्थिति या प्रबंधन के कारण वित्तीय सहायता से वंचित न रहे।”

वित्तीय वितरण के बारे में विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, “100 करोड़ रुपये के इस अनुदान से इन 520 गौशालाओं में रखे गए लगभग 2.20 लाख पशुधन को सीधा लाभ मिलेगा। यह सहायता गौशाला प्रबंधकों को पौष्टिक चारा, पशुओं की दवाइयां, इलाज और गौशालाओं की देखभाल से संबंधित जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी, जिससे पशुधन की बेहतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

पंजाब सरकार ने गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल माफ किए

Animal Welfare और सरबत दे भले’ के सिद्धांत के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गौशालाओं की मदद के लिए पहले ही अहम कदम उठाए गए हैं। सभी गौशालाओं को बिजली के खर्चों से छूट दी गई है और उनके 100 करोड़ रुपये के पुराने बकाया बिजली बिल भी माफ कर दिए गए हैं। ये फैसले बेजुबान पशुधन के प्रति हमारी सरकार की सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाते हैं।”

पशुधन की सुरक्षा के लिए अथक काम कर रहे वॉलंटियर्स, गौ भक्तों और सामाजिक संस्थाओं को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “पAnimal Welfare के लिए इन संस्थाओं और वॉलंटियर्स का योगदान बेहद अहम है। पंजाब सरकार पशुधन की सुरक्षा, देखभाल और पालन-पोषण के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है और इस नेक कार्य के लिए हर संभव सहयोग देना जारी रखेगी।”

पंजाब की 518 गौशालाओं को मुफ्त बिजली दे रही मान सरकार

भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य भर की गौशालाओं की देखभाल और कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने केवल भरोसा ही नहीं दिया, बल्कि ठोस वित्तीय और संस्थागत सहायता भी प्रदान की है। सरकार ने राज्य की सभी 518 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मुहैया करवाई है और 100 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया बिजली बिल माफ कर दिए हैं। हाल ही में दिए गए 100 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान से यह सहायता और मजबूत होगी, जिससे पशुधन के लिए चारे, स्वास्थ्य देखभाल, दवाइयों, रहने-सहने के प्रबंधों और सुविधाओं में सुधार के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध होंगे।

यह फैसला विभिन्न गौ रक्षा दलों और गौशाला एसोसिएशनों द्वारा की गई बेनतियों के बाद लिया गया है, जिनके प्रतिनिधियों ने हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी चिंताओं और जरूरतों से अवगत करवाया था। उनकी मांगों को व्यक्तिगत तौर पर सुनने के बाद, मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि कुछ दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की जाए और उनकी चिंताओं को देखते हुए राज्य भर की गौशालाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जाए।

पहल भगवंत मान सरकार की सरबत दे भले” के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो हर जीव के प्रति सहानुभूति और भलाई पर आधारित है। सरकार का मानना है कि Animal Welfare के लिए समर्पित संस्थाओं को अपनी जिम्मेदारियों को लगन से निभाने और पशुधन की समुचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी संसाधन और सहायता प्राप्त करनी चाहिए।

यह भी पढ़े :-  Khushhaal Punjab Moga Rally में उमड़ा जनसैलाब, मान ने दिखाई ताकत


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button