PUNJAB

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा वर्ष 2026 की Diary and Calendar जारी

Punjab Media

Diary and Calendar : दैनिक कार्यकलापों की जानकारी देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थागत प्रकाशन

चंडीगढ़, 2 जनवरी l पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने सरकारी आवास पर वर्ष 2026 के लिए पंजाब सरकार की आधिकारिक Diary and Calendar जारी किया, जो सरकार के दैनिक कार्यकलापों की जानकारी देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थागत प्रकाशन है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैलेंडर और डायरी का लेआउट डिज़ाइन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है तथा नियंत्रक मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग द्वारा इसका मुद्रण किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क रामवीर सिंह, निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विमल सेतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button