PUNJAB

Mukh Mantri Sehat Yojana में 10 लाख तक कैशलेस कवर- डॉ. बलबीर सिंह

Punjab Media

चंडीगढ़, 17 अगस्त (Punjab Media Team)। पंजाब में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में Mukh Mantri Sehat Yojana महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) पंजाब के 11 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, योजना के तहत उपलब्ध सात महीने की अवधि में 709 लाभार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार करवाया। इन उपचारों पर कुल 83.36 लाख रुपये खर्च हुए।

योजना के आंकड़ों में सामने आया है कि मानसिक स्वास्थ्य उपचार लेने वाले लाभार्थियों में युवाओं और कामकाजी उम्र के लोगों की संख्या काफी अधिक है। कुल 709 लाभार्थियों में 284 लोग 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग के रहे, जबकि 249 लाभार्थी 18 से 30 वर्ष के थे। दोनों आयु वर्गों को मिलाकर 533 लाभार्थी हैं, जो कुल लाभार्थियों का 75.2 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं केवल उन परिवारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, जो उपचार का खर्च उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर पेशेवर मदद और उचित उपचार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

एसएचए के आंकड़ों के मुताबिक Mukh Mantri Sehat Yojana के तहत न्यूरोटिक एवं तनाव संबंधी विकारों, मूड एवं भावनात्मक विकारों तथा शारीरिक और व्यवहार संबंधी सिंड्रोम जैसी विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा मनोसक्रिय पदार्थों के सेवन से जुड़े मानसिक और व्यवहार संबंधी विकारों का इलाज भी योजना के तहत शामिल है।

Mukh Mantri Sehat Yojana से स्वास्थ्य सेवाएं हुईं अधिक सुलभ: डॉ. बलबीर सिंह

सिविल अस्पताल बरनाला की कंसल्टेंट मनोचिकित्सक डॉ. गगनदीप सेखों ने कहा कि 18 से 45 वर्ष की आयु मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान लोग करियर, परिवार, रिश्तों और आर्थिक जिम्मेदारियों से जुड़े कई दबावों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को अक्सर तब तक नजरअंदाज किया जाता है, जब तक वे दैनिक जीवन की कार्यक्षमता को प्रभावित न करने लगें।

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक परिवार के लिए अधिक सुलभ बनाने पर ध्यान दे रही है। Mukh Mantri Sehat Yojana के तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर उपलब्ध है, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य उपचार भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान नशामुक्ति और रिहैबिलिटेशन को मजबूत कर रहा है, जबकि ‘सीएम दी योगशाला’ स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दे रही है। सरकार की इन पहलों को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोकथाम, समय पर हस्तक्षेप और उपचार की व्यापक व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े :- 80th Independence Day पर नशा विरोधी अभियान के योद्धाओं को मिला सम्मान


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button