- JIO और Airtel की बढ़ी मुसीबतें
लगातार बढ़ रहे टैरिफ के चलते बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में नए रिचार्ज प्लान को लेकर आए दिन कांटे की टक्कर चल रही है। यह कंपनियां लगातार ग्राहकों को अपनी ओर लुभाने का काम कर रही है जिसके चलते वह आए दिन सस्ते और ज्यादा बेनिफिट वाले प्लान लेकर आ रही है।
अगर बात करते BSNL की तो यह कंपनी भी अपने आप को पीछे नहीं रहने दे रही। बीएसएनएल लगातार सस्ते और ज्यादा बेनिफिट वाले प्लान लेकर आ रही है, बीएसएनएल ने अब 184 रूपये का रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें बहुत ही ज्यादा फायदा नजर आ रहा है। आइए जानते है इस प्लान के बारे में।
184 रुपये के प्लान में ग्राहकों को मिलेगा बहुत ही ज्यादा फायदा
बीएसएनल के इस ज्यादा बेनिफिट और बहुत ही किफायती रिचार्ज प्लान की कीमत सिर्फ 184 रुपये है। बीएसएनएल कंपनी इस प्लान में अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा तो दे ही रही है लेकिन इसके साथ बीएसएनएल के इस नए प्लान में हर दिन 100 एसएमएस का भी फायदा मिल रहा है।
बीएसएनएल कंपनी द्वारा यह रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैल्डिटी के साथ पेश किया गया है। जिसमें प्रतिदिन 1 जीबी हाईस्पीड डाटा भी शामिल है। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर इस रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को फ्री बीएसएनएल ट्यून्स का फायदा भी मिल जाएगा। अगर आप कम दाम में एक महीने की वैलिडिटी प्लान चाहते हैं तो ये रिचार्ज प्लान आपके बहुत ही काम आने वाला है। इसके अलावा बीएसएनएल कंपनी द्वारा अन्य बैनिफिट्स भी ग्राहकों को आॅफर किए जा रहे हैं।
BSNL कंपनी 118 रुपये वाला प्लान जबरदस्त
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी की लिस्ट में 118 रुपये का भी रिचार्ज प्लान भी शामिल है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों की है।
ग्राहक इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही साथ 10जीबी के हाई-स्पीड डेटा का फायदा भी उठा सकते हैं। इस प्लान के साथ हार्डी गेम्स, एरिना गेम्स, गेमिओन एस्ट्रोटेल, गेमियम, जिंग म्यूजिक और हडह इंटरटेनमेंट का बेनिफिट भी मिल जाएगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




