
चंडीगढ़, 1 मई:
Bhakra Beas Management Board BBMB का दुरुपयोग कर राज्य का पानी छीनने के केंद्र के क्रूर कदम के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए पंजाब के CM Bhagwant Singh Mann ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे Punjab Bhavan में सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक के दौरान Bhakra Beas Management Board (BBMB) द्वारा हरियाणा को अनुचित तरीके से पानी आवंटित कर केंद्र सरकार द्वारा राज्य के अधिकारों को हड़पने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में संवेदनशील मुद्दे पर राज्य के सभी राजनीतिक दलों की एकजुटता देखने को मिलेगी।
Bhakra Beas Management Board BBMB को लेकर सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि पंजाबियों का नदी के पानी की एक-एक बूंद पर अधिकार है और इसे कोई छीन नहीं सकता। इसी संबंध में पंजाब सरकार ने सोमवार यानी 5 मई को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। राज्य सरकार विधानसभा के इस विशेष सत्र में पानी के मुद्दे पर विशेष प्रस्ताव लाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पार्टियों को एकजुट होकर पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी राजनीतिक पार्टियां संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ें। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी और नदियों के पानी पर राज्य के हितों की हरसंभव रक्षा की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार के दमनकारी, अलोकतांत्रिक और अनुचित कदम के खिलाफ इस युद्ध में सभी राजनीतिक पार्टियों से पूर्ण समर्थन और सहयोग की मांग की।
- Agro Processing Complex के उद्घाटन दौरान पीएयू को 40 करोड़ की ग्रांट
- Scholarships for SC Students से संबंधित मामले लोकसभा में उठाऊंगा
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




