चंडीगढ़, 23 जून (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Dhaliwal ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का सीधा आरोप लगाया है। धालीवाल ने कहा कि करीब एक महीना पहले जब बम धमाके हुए थे, तब भी उन्होंने डंके की चोट पर कहा था कि भाजपा पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है। आज उनकी वह बात 100% सच साबित हो गई है।
मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए Kuldeep Dhaliwal ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब में किए जा रहे ऐतिहासिक जनहित के कामों से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। इसी घबराहट में पंजाब को अस्थिर करने के लिए भाजपा खतरनाक चालें चल रही है। इस मौके पर उनके साथ नव-नियुक्त शहरी अध्यक्ष सरबजोत भी मौजूद थे।
Kuldeep Dhaliwal ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि बीती 19 जून को अजनाला के नजदीक गांव हरड़ खुर्द से बीएसएफ और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने रोहन नाम के एक नौजवान को गिरफ्तार किया है। इस देशद्रोही के पास से एक एके-47 राइफल, एक मेड-इन-अमेरिका अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट, 25 पिस्तौल और 368 कारतूस बरामद हुए हैं। धालीवाल ने कहा कि यह कोई और नहीं, बल्कि अमृतसर भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार का बेटा है। यह वही अमृतसर शहर है जहां से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और नव-नियुक्त राज्य सभा सदस्य तरुण चुघ आते हैं। उनकी नाक के नीचे भाजपा के बड़े नेता का बेटा इतने बड़े पैमाने पर हथियारों की तस्करी में लिप्त है।
भाजपा समाज में विभाजन पैदा करने की राजनीति कर रही है: Kuldeep Dhaliwal
धालीवाल ने जांच रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी ऑस्ट्रेलिया में बैठे अनमोल नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में था और इससे पहले हथियारों और ड्रग्स की करीब 7 से 8 खेप पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा चुका है। उन्होंने सीधे देश के गृह मंत्री अमित शाह को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर 50 किलोमीटर का इलाका सीधे तौर पर बीएसएफ और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है, तो फिर इतनी बड़ी मात्रा में हथियार देश के अंदर कैसे आ रहे हैं? क्या अमित शाह का खुफिया और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है, या फिर पंजाब का माहौल खराब करने के लिए जानबूझकर ढील दी जा रही है?
‘आप’ प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार पत्र लिखा है और गृह मंत्री अमित शाह से बैठकें की हैं कि पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित करने के लिए बीएसएफ को आधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम दिए जाएं। हमारे बीएसएफ के जवान बहुत बहादुर हैं, लेकिन जब ड्रोन के जरिए आधुनिक हथियार और ड्रग्स फेंके जा रहे हों, तो बिना तकनीक के वे क्या करें? केंद्र की भाजपा सरकार ने आज तक पंजाब को इस काम के लिए एक धेला तक नहीं दिया।
Kuldeep Dhaliwal ने पंजाब भाजपा के नेता सुनील जाखड़, तरुण चुघ और केवल ढिल्लों पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि क्या वे अब अपने इस अपराधी नेता के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? भाजपा की बंटवारे की राजनीति को बेनकाब करते हुए उन्होंने पटियाला की एक घटना का जिक्र किया, जहां भाजपा नेता करन कौड़ा ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।
यह भी पढ़े :- ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में Narcotics एनोनिमस मीटिंग्स बनीं बदलाव की ताकत

